ताजा खबर
सूट योरसेल्फ क्या यह ब्रांडेड माइक्रो सीरीज गेम चेंजर साबित हो रही है   ||    सपने Vs एवरीवन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    अक्षय और विद्या की जोड़ी फिर करेगी कमाल नई फिल्म की शूटिंग के लिए केरल रवाना   ||    कान में पायल कपाड़िया का जलवा भारतीय सिनेमा को मिला नया सम्मान   ||    सलमान खान-नयनतारा की नई फिल्म SVC63 की धूमधाम से शुरुआत, मुंबई में हुआ भव्य मुहूर्त   ||    राष्ट्रपति भवन में प्रियंका मोहन का खास पल, फैंस के लिए बना यादगार अनुभव!!   ||    ‘रूप दी रानी’ टीज़र से मचा धमाल: आयुष्मान खुराना का लव ट्रायएंगल और स्टार्स का ग्लैमरस तड़का बना चर्...   ||    वरुण धवन का ‘WOW’ गाने का टीज़र वायरल, ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें   ||    बेल्जियम में अजित कुमार का धमाका: स्पा फ्रैंकोरशैंप्स में शानदार P2 फिनिश से रेसिंग दुनिया में बढ़ी ...   ||    काहिरा में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा शिवा नरवाल ने जीता स्वर्ण, पनाह को रजत और चिराग को कांस्य   ||   

मौसम ने बिगाड़ी मंत्री जवाहर सिंह बेढम की जन्मदिन यात्रा, हेलिकॉप्टर से लौटकर सड़क मार्ग से डीग रवाना, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

मुंबई, 01 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम सोमवार को अपना जन्मदिन मनाने तीन अन्य मंत्रियों के साथ जयपुर से नगर (डीग) के लिए हेलिकॉप्टर से रवाना हुए थे। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद खराब मौसम के कारण पायलट ने आगे की यात्रा को असुरक्षित करार दिया। इसके चलते हेलिकॉप्टर को वापस जयपुर लाना पड़ा। जयपुर से उड़ान भरने के बाद जब हेलिकॉप्टर अलवर एयर स्पेस के करीब पहुंचा तो आसमान में घने बादलों ने उड़ान को खतरनाक बना दिया। पायलट ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जयपुर लौटने का निर्णय लिया। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट पर हेलिकॉप्टर जयपुर के एवन हेलीपैड मलिकपुर पर सुरक्षित उतारा गया। इसके बाद मंत्री जवाहर सिंह बेढम, गौतम दक और झाबर सिंह खर्रा सड़क मार्ग से डीग रवाना हो गए, जबकि मंत्री कृष्ण कुमार बिश्नोई दिल्ली के लिए निकल गए।

एवन हेलिकॉप्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर सोहन सिंह नाथावत ने बताया कि उड़ान से पहले मौसम पूरी तरह साफ था और शुरुआती रास्ते में कोई समस्या नहीं थी, लेकिन अलवर के बाद मौसम अचानक बिगड़ गया। सुरक्षा को देखते हुए जयपुर लौटना ही बेहतर विकल्प था। इधर, बेढम के जन्मदिन पर नगर में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। हालांकि, मौसम के कारण मंत्री बेढम समय पर जनसभा स्थल पर नहीं पहुंच पाए।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.