ताजा खबर
आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||   

मिस यूनिवर्स के बाद मिस वर्ल्ड 2021 के नए तारीख की घोषणा

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 23, 2021

मुंबई, 23 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन) अभी हाल ही में मिस यूनिवर्स इवेंट का समापन हुआ जिसमें भारत की हरनाज संधू विजेता बनी। करोना के कारण मिस वर्ल्ड 2021 का इवेंट कैंसिल हो गया था,पर अब जब चीजें धीरे-धीरे नॉर्मल हो रही हैं तो मिस वर्ल्ड कराने वाली संस्था ने नए तारीख की घोषणा कर दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिशियल हैंडल से पोस्ट करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया की यह इवेंट कब और कहां होगा।

यह इवेंट पुएर्तो रिको (कैरेबियन आइसलैंड) में 16 मार्च 2022 को होगा। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "दुनिया भर के प्रतियोगी 16 मार्च, 2022 को प्यूर्टो रिको कोलिज़ीयम जोस मिगुएल एग्रेलॉट में प्रतिष्ठित ताज के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।"

मिस वर्ल्ड लिमिटेड की अध्यक्ष जूलिया मॉर्ले ने कहा, "हम यहां के लोगों के समर्थन से अभिभूत हैं! उलटी गिनती और अंतिम योजना शुरू हो गई है। हमारी टीम इस बात से रोमांचित है कि हम प्यूर्टो रिको को पूरी दुनिया के लिए एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने वाले सभी चमत्कार दिखाएंगे।

पहले यह इवेंट 16 दिसंबर 2021 को होने वाला था। इस प्रेस विज्ञप्ति में यह साफ किया गया कि जिन्होंने भी 16 दिसंबर वाले इवेंट का टिकट खरीदा है उन्हें फिर से टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वे आसानी से 16 मार्च 2022 को इस इवेंट का आनंद उठा सकते हैं।

भारत से इस इवेंट में “मानसा वाराणसी” हिस्सा लेंगी, वह फिलहाल एकांतवास में है और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख रही हैं। तमाम भारतीयों की उम्मीद उनसे जुड़ी हुई है उम्मीद करते हैं की वह भारत के लिए यह ताज जीत कर वापस आएंगी।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.