ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

विश्व के 6 ऐसे देश जहाँ रात में भी सूरज नहीं छिपता

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

हम सब बचपन से सुनते आये है की सूरज दिन में उगता और शाम को अस्त होता है। सूरज के डूबने के बाद रात शुरू होती है। हर दिन ऐसा ही होता है और इसे हम दिन और रात कहते है। लेकिन क्या आप जानते है दुनिया में ऐसे भी कुछ देश है जहाँ पर सूरज डूबता ही नहीं है।
आइये आपको बताते है उन देशों के नाम जहाँ रात में भी दिन होता है :
नॉर्वे : नॉर्वे आर्कटिक सर्कल में स्थित है और उसे लैंड ऑफ़ मिडनाइट सन भी कहते है। यहाँ पर मई से लेकर जुलाई एन्ड तक ,कुछ 76 दिनों के लिए सूरज अस्त ही नहीं होता है। सूरज पूरे देश में 20 घंटे रोज चमकता है। यहाँ के स्वालबार्ड जगह में सूरज 10 अप्रैल से 23 अगस्त तक अस्त नहीं होता।
आइसलैंड : आइसलैंड यूरोप का ब्रिटैन के बाद सबसे बड़ा आईलैंड है। यहाँ पर मई 10 से लेकर जुलाई तक सूरज डूबता नहीं है। ऐसे में आप यहाँ पर रात को भी अच्छी तरह से घूम सकते है। यहाँ पर काफी एक्टिविटीज जैसे हाईकिंग, साइकिलिंग सब की जाती है।
स्वीडन : यह देश और देशों के मुकाबले में थोड़ा गर्म देश माना जाता है। यहाँ पर मई से लेकर अगस्त तक सूरज मिडनाइट में छिपता तो है लेकिन फिर सुबह 4:30 फिर उग जाता है। यहाँ काम करने के लिए आपको बहुत लम्बा दिन मिलता है। इस वक़्त पर आप यहाँ पर अपनी छुट्टिया भी प्लान कर सकते हैं।
कनाडा: कनाडा आम तौर पर पूरे साल स्नो से कवर्ड रहता है। लेकिन इनविक और पूर्वी हिस्से में गर्मियों के दौरान सूरज पूरे 50 दिन चमकता है। लोग गर्मियों का भरपूर मजा लेते है और काफी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज भी करते है। वे लोगों गर्मियों के इन दिनों का इंतजार काफी बेसब्री से करते हैं।
अलास्का : अलास्का में मई के अंत से जुलाई अंत तक सूरज डूबता नहीं है। लेकिन सर्दियों में यहाँ घुप अँधेरा होता है और काफी ठंड हो जाती है।अलास्का को उसके ग्लेशियर और बर्फबारी के लिए जाना जाता है और आप भी इन सुन्दर जगह का मजा ले सकते है गर्मियों में वहां जाकर।
फ़िनलैंड : फ़िनलैंड को लैंड ऑफ़ थाउजेंड लेक और आइलैंड का देश कहा जाता है। यहाँ के कुछ हिस्सों में गर्मियों के दौरान 73 दिनों के लिए सूरज अस्त नहीं होता। यहाँ पर आप नॉर्थेर्न लाइट के साथ साथ ग्लास इग्लू का भी मजा ले सकते है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.