ताजा खबर
आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||   

दांतों के दर्द में अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

दांतों में दर्द होना काफी आम बात है लेकिन कभी कभी यह दर्द इतनी बढ़ जाती है की आपसे उसे सेहन करना मुश्किल होता है। दर्द के साथ साथ आप कुछ खा पी नहीं पाते है। दांतो में दर्द काफी कारणों के कारण हो सकती है जैसे दांतो की सफाई न रखना, दांत में कीड़े लगना, बैक्टीरियल इन्फेक्शन या फिर कैल्शियम की कमी की वजह से भी यह दर्द हो सकती है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आये है कुछ घरेलू नुस्खे जिन्हे अपनाने से आपको इस दर्द से काफी आराम मिलेगा :

1. नमक का पानी : यह दांत दर्द को दूर करने का सबसे आसान तरीका है।आप हलके गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक डालकर उस पानी को थोड़ी देर में मुँह में रखें और फिर कुल्ला कर ले। इस से बैक्टीरियल इन्फेक्शन ख़त्म होता है और मुँह में अगर कही सूजन है तो वह भी खत्म होती है। साथ साथ नमक का पानी दांतो के बीच अगर कुछ फँस गया हो उसको भी निकालने में मदद करता है।
2. लहसुन : लहसुन एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है और दांत के दर्द में यह बहुत काम आता है। आप लहसुन की एक कली को कदूकस करके उसके पेस्ट को मसूड़ों पर या फिर दांत पर लगाए। आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा।
3. हींग : हींग को आप अक्सर खाने में इस्तेमाल करते है लेकिन क्या आप जानते है अगर हींग को नीम्बू के रस के साथ मिलाकर दांत पर लगाया जाए तो आपकी दर्द काफी कम हो जाती है।
4. लौंग : इस नुस्खे के बारे में तो शायद आप जानते ही होंगे। दांत या मसूड़ों में दर्द होने पर आप एक लौंग ले और उसे दांतो के बीच में दबाकर रख ले। इस से दर्द में काफी राहत मिलती है।
5. प्याज़ : दांतो में दर्द होने पर आपको प्याज खाना चाहिए। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मुँह के बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद करते है जिस से दांत का दर्द भी कम होता है।
6. टी बैग्स : चाय में टैनिन नाम का कंपाउंड होता है जो बैक्टीरिया को ख़त्म करता है। दांत में दर्द होने पर आप गर्म पानी में टी बैग्स रखे और पांच मिनट बाद निकाल ले। थोड़ा ठंडा होने पर आप उस टी बैग को दर्द वाली जगह पर लगाए। आपको आराम मिलेगा।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.