ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

IPL मिनी ऑक्शन में 35 नए खिलाड़ियों में कितने भारतीय और कितने विदेशी शामिल, देखिए इन स्टार्स की पूरी लिस्ट

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 9, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मिनी ऑक्शन को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नीलामी के लिए खिलाड़ियों की सूची को छोटा कर दिया है. पहले जारी की गई 1,355 खिलाड़ियों की लंबी सूची को घटाकर अब सिर्फ 350 खिलाड़ियों का एक छोटा पूल तैयार किया गया है. इस छंटनी में 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों का नाम बाहर कर दिया गया है, जो कि लगभग 75% की कटौती है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, यह संशोधित सूची फ्रेंचाइजियों के साथ कई दौर की बातचीत के बाद फाइनल की गई है. इस फाइनल पूल की सबसे खास बात यह है कि इसमें 35 ऐसे नए नाम भी शामिल किए गए हैं जो पहले टीमों को भेजी गई प्रारंभिक सूची में मौजूद नहीं थे. बीसीसीआई ने सोमवार देर रात सभी फ्रेंचाइजियों को इस अंतिम सूची की सूचना दे दी.

नीलामी का समय और स्थान

IPL 2026 मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में आयोजित किया जाएगा. नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी, जबकि स्थानीय समय के अनुसार यह दोपहर 1 बजे शुरू होगी.

संशोधित सूची में शामिल हुए नए चेहरे

संशोधित सूची में कई आकर्षक नए विदेशी चेहरे शामिल किए गए हैं. श्रीलंका से ट्रावीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा और युवा सनसनी दुनिथ वेल्लालगे जैसे नाम प्रमुखता से जुड़े हैं. अफगानिस्तान के अरब गुल और वेस्टइंडीज के अकीम ऑगस्ट भी पहली बार नीलामी पूल का हिस्सा बने हैं.

घरेलू स्तर पर भी कई नए नाम जोड़े गए हैं, जो फ्रेंचाइजियों का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं. इनमें विष्णु सोलंकी, परिक्षित वलसंगकर, सादिक हुसैन, इजाज सावरिया और लगभग 20 अन्य खिलाड़ी शामिल हैं, जिनका नाम प्रारंभिक सूची में नहीं था.

नए शामिल किए गए प्रमुख खिलाड़ियों की सूची

बीसीसीआई द्वारा फ्रेंचाइजियों को भेजी गई संशोधित सूची में शामिल किए गए कुछ प्रमुख नए खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:

श्रेणी खिलाड़ी का नाम देश/क्षेत्र
विदेशी खिलाड़ी अरब गुल अफगानिस्तान
माइल्स हैमंड, डैन लाटेगन इंग्लैंड
क्विंटन डिकॉक, कॉनर एजथरहुइजन, जॉर्ज लिंडे, बायंडा माजोला साउथ अफ्रीका
ट्रावीन मैथ्यू, बिनुरा फर्नांडो, कुसल परेरा, दुनिथ वेल्लालगे श्रीलंका
अकीम ऑगस्ट वेस्टइंडीज
भारतीय खिलाड़ी सादिक हुसैन, विष्णु सोलंकी, साबिर खान, बृजेश शर्मा भारत
कनिष्क चौहान, आरोन जॉर्ज, जिक्कू ब्राइट, श्रीहरि नायर भारत
माधव बजाज, श्रीवत्स आचार्य, यशराज पुंजा, साहिल परख भारत
रोशन वाघसरे, यश दीचोलकर, अयाज खान, धुर्मिल मटकर भारत
नमन पुष्पक, परिक्षित वलसंगकर, पुरव अग्रवाल, ऋषभ चौहान भारत
सागर सोलंकी, इजाज सावरिया, अमन शेखावत भारत


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.