ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

BCCI खुद चाहता है कोहली T20 से ले संन्यास! ये युवा खिलाड़ी होगा कोहली का उत्तराधिकारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 7, 2023

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले विराट कोहली पर वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. बीसीसीआई ने अपने फैसले से फैंस को चौंका दिया है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि टी20 वर्ल्ड कप में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली पहली पसंद नहीं हैं. कोहली के उत्तराधिकारी के तौर पर किसी युवा बल्लेबाज को चुना जाएगा. इसके साथ ही बीसीसीआई ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर रोहित शर्मा टी20 कप्तानी के लिए राजी होते हैं तो रोहित ही टीम की कमान संभालेंगे.

'कोहली खुद ले सकते हैं टी20 से संन्यास!'

टी20 वर्ल्ड कप अगले साल जून महीने में खेला जाएगा. इस विश्व कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा के प्रदर्शन को लेकर लगातार सस्पेंस बना हुआ है. साउथ अफ्रीका दौरे से पहले कोहली ने खुद बीसीसीआई से व्हाइट बॉल क्रिकेट से ब्रेक मांगा था, अब कोहली का वर्ल्ड कप में खेलना खतरे में है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि अगर विराट कोहली खुद टी20 वर्ल्ड कप से ब्रेक लेते हैं तो हमें कोई आपत्ति नहीं होगी. अगर कोहली खुद इसकी घोषणा नहीं करते हैं तो हम कोहली से बात करेंगे और उनके टी20 में खेलने पर चर्चा करेंगे.

बीसीसीआई रोहित को खिलाना चाहती है

बीसीसीआई ने आगे कहा कि टी20 वर्ल्ड कप में नंबर 2 पर खेलने के लिए कोहली पहली पसंद नहीं हैं. बीसीसीआई की पहली पसंद विस्फोटक बल्लेबाज इशान किशन हैं. ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि आप कोहली को टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नहीं देख पाएंगे. बीसीसीआई ने यह भी कहा कि हम लगातार रोहित शर्मा से टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान बनने का अनुरोध कर रहे हैं. आपको बता दें कि बीसीसीआई सूत्र से मिली जानकारी विराट कोहली के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है. यह भी साफ हो गया है कि बीसीसीआई रोहित शर्मा को तो टीम में रखना चाहती है, लेकिन विराट कोहली को नहीं. ऐसे में क्या विराट विश्व कप में खेलते नजर आएंगे यह देखने वाली बात होगी।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.