ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

दलीप ट्रॉफी में KKR के इस गेंदबाज ने मचाया कहर!

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 14, 2024

दलीप ट्रॉफी राउंड 2 की शुरुआत 12 सितंबर से हो चुकी है. कुल 4 टीमें खिताब जीतने के लिए संघर्ष कर रही हैं। कई घरेलू खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं और अपना दमखम दिखाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. अनंतपुर में इंडिया ए और इंडिया डी टीमें आमने-सामने हैं. इंडिया डी की ओर से हिस्सा लेते हुए केकेआर के धाकड़ गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ 4 अहम विकेट लिए.

केकेआर के गेंदबाज का कमाल का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्षित राणा ने दलीप ट्रॉफी 2024 राउंड 2 में शानदार प्रदर्शन किया है। राणा ने पहली पारी में 4 विकेट लेकर धूम मचा दी है। उन्होंने अपने 17.3 ओवर के स्पेल में 2.91 की इकॉनमी रेट से रन दिए। राणा इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं. अपने आखिरी मैच में भी उन्होंने इंडिया सी के खिलाफ पहली पारी में 4 विकेट लिए थे. अब एक बार फिर उन्होंने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से तहलका मचा दिया है.

आईपीएल 2024 में कहर बरपाया

हर्षित राणा ने आईपीएल 2024 में केकेआर के लिए खेलते हुए भी धमाल मचाया था. उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. राणा ने अपनी तेज गेंदबाजी से खेले गए 13 मैचों में 19 विकेट लिए. इस दौरान उन्होंने 9.08 की इकॉनमी रेट से रन दिए. इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी20 सीरीज और श्रीलंका दौरे के लिए भी राणा को भारतीय टीम में शामिल किया गया था. लेकिन अब तक राणा भारतीय टीम के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं हो सके हैं. लेकिन जिस तरह से वह गेंदबाजी कर रहे हैं. वह दिन दूर नहीं जब वह भारत के लिए डेब्यू करेंगे.


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.