ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

डोनाल्ड ट्रंप ने दी तीसरे विश्वयुद्ध की वार्निंग, मीटिंग पर मीटिंग से झुंझलाए, रूस की कमजोर नस पर यूक्रेन का हमला

Photo Source :

Posted On:Friday, December 12, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति बातचीत से लगभग ऊब चुके हैं। कई दौर की मीटिंग, कई प्रस्ताव और कई कूटनीतिक दखल के बावजूद जमीन पर कोई ठोस बदलाव नहीं हुआ है। यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार साफ शब्दों में कहा है कि वह "अब समय बर्बाद नहीं करना चाहते"।

ट्रंप की नाराजगी सिर्फ रूस पर ही नहीं है। वह खुलकर यूरोपीय देशों और यूक्रेन से भी खफा दिखे हैं। NBC की रिपोर्ट के मुताबिक, यूरोप लंबे समय से ट्रंप के प्रस्तावों से बचने की कोशिश कर रहा है, खासकर उस मांग से जिसमें यूक्रेन को रूस को कुछ भूभाग सौंपने की बात कही गई है।

ट्रंप की नाराज़गी और थर्ड वर्ल्ड वॉर की चेतावनी

यूरोप ने इस प्लान को अस्वीकार्य कहा है, जबकि ट्रंप इसे "तुरंत लागू होने वाला समाधान" बताते रहे हैं। वहीं, ट्रंप ने रूस-यूक्रेन की लड़ाई को तीसरे विश्व युद्ध तक पहुंचने की बात कही है। ट्रंप ने कहा, "मैंने उन्हें कुछ दिन पहले बताया था। मैंने कहा था कि अगर हर कोई इसी तरह के खेल खेलता रहा, तो अंततः तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाएगा।" यह उन सभी देशों को संदेश है जो या तो रूस या यूक्रेन के पक्ष में खड़े हैं।

एक बिजनेस राउंडटेबल में ट्रंप ने अपनी हताशा व्यक्त करते हुए कहा, "वे लोग चाहते हैं कि हम वीकेंड में यूरोप मीटिंग के लिए आएं। हम तभी आएंगे जब कुछ ठोस लेकर वापस आएंगे। हम समय बर्बाद करने नहीं बैठे।" उन्होंने यहां तक कह दिया, "कई बार आपको लोगों को आपस में लड़ने देना पड़ता है, कई बार नहीं।" यह बयान बताता है कि ट्रंप अब खुद को इस असफल डिप्लोमेसी से दूर करने की तैयारी में हैं।

जेलेंस्की पर 'जमीन छोड़ने' का दबाव

उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी पहली बार माना कि अमेरिका उन पर 'बड़े भूभाग छोड़ने' का दबाव बना रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खुलासा किया कि विवाद की सबसे बड़ी वजह डोनेत्स्क क्षेत्र और जापोरिज्ज्या न्यूक्लियर प्लांट पर नियंत्रण है। ज़ेलेंस्की ने कहा, "वे चाहते हैं कि यूक्रेन डोनेत्स्क छोड़ दे और रूस वहां न घुसे। वे इसे फ्री इकोनॉमिक ज़ोन कह रहे हैं।"

कैस्पियन सागर में यूक्रेन का अभूतपूर्व हमला

इसी तनाव के बीच यूक्रेन ने एक ऐसा कदम उठाया है जिसने रूस को पूरी तरह चौंका दिया है। यूक्रेन ने पहली बार कैस्पियन सागर में रूस के ऑफशोर तेल प्लेटफॉर्म पर लंबी दूरी के ड्रोन से वार किया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की सिक्योरिटी सर्विस के सूत्रों ने बताया, "यह पहली बार है जब यूक्रेन ने कैस्पियन सागर में रूस की तेल फैसिलिटी को निशाना बनाया है। जो भी यूनिट्स रूसी युद्ध मशीन को फंड करती हैं, वे सब वैध लक्ष्य हैं।"

यह हमला रूस की बड़ी ऊर्जा कंपनियों पर दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। पिछले कुछ महीनों में यूक्रेन ने रूस की रिफाइनरी, तेल पाइपलाइन, टर्मिनल और यहां तक कि टैंकरों पर भी हमले तेज कर दिए हैं। सिर्फ अगस्त से नवंबर के बीच यूक्रेन ने रूस की 77 एनर्जी फैसिलिटी हिट की हैं, जो साल के पहले सात महीनों की तुलना में लगभग दोगुना है। विशेषज्ञ इसे रूस के 'एनर्जी एटीएम' पर सीधा वार बता रहे हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.