ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

इंडोनेशिया: जकार्ता में धू-धू कर जलने लगी बिल्डिंग, बाहर निकलने तक का नहीं मिला समय; गर्भवती महिला समेत 17 की मौत

Photo Source :

Posted On:Tuesday, December 9, 2025

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मंगलवार (9 दिसंबर) को एक सात मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से कम से कम 17 लोगों की दुखद मौत हो गई। मरने वालों में महिलाएं भी मिल हैं, जिनमें से कुछ की मौत दम घुटने से हुई है। इस भयानक हादसे ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

टेरा ड्रोन इंडोनेशिया का कार्यालय

यह घटना जकार्ता के एक रिहायशी और कारोबारी इलाके में हुई। जिस इमारत में आग लगी, वह कथित तौर पर टेरा ड्रोन इंडोनेशिया (Tera Drone Indonesia) का ऑफिस था। दोपहर के वक्त लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इमारत से उठता हुआ घना काला धुआं आसमान में फैल गया, जिसे देखकर आसपास के लोगों और दफ्तर कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मरने वालों में गर्भवती महिला भी शामिल

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। कुछ पीड़ितों की मौत आग की लपटों के बजाय, घने धुएं के कारण दम घुटने से हुई है।

बचाव कार्य जारी

आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की बड़ी संख्या में टीमें तुरंत मौके पर भेजी गईं। हालांकि, तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसे काबू करने में दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस ने बताया कि आग की शुरुआत पहली मंजिल पर रखी बैटरियों से हुई थी और यह तेज़ी से फैलते हुए सातवीं मंजिल तक पहुंच गई।

शुरुआत में, इमारत के कर्मचारियों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। आग इतनी तेज़ थी कि आसपास के कार्यालयों में भी दहशत फैल गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत के अंदर अभी भी कुछ लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम पूरी इमारत की सघन तलाशी ले रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी व्यक्ति अंदर फंसा न रह गया हो।

हाल ही में हॉन्गकॉन्ग में भी हुआ था हादसा

इस दुखद घटना ने कुछ दिन पहले हॉन्गकॉन्ग के ‘ताइ पो’ जिले में हुए एक भयानक हादसे की याद दिला दी, जहां एक रिहायशी कॉम्प्लेक्स में आग लगने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई बुरी तरह से घायल हुए थे।

जकार्ता में हुई इस घटना ने एक बार फिर इमारतों की सुरक्षा मानकों, खासकर आग से बचाव के उपायों की समीक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया है। फिलहाल, अधिकारी हताहतों की संख्या और आग लगने के सटीक कारण की जांच कर रहे हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.