ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

मेहुल चोकसी को भारत आना ही होगा, बेल्जियम की सुप्रीम कोर्ट ने प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका की खारिज

Photo Source :

Posted On:Wednesday, December 10, 2025

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में ₹13,000 करोड़ के कथित घोटाले के मुख्य आरोपी, भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में एक बड़ा झटका लगा है. बेल्जियम के सुप्रीम कोर्ट कोर्ट ऑफ कैसेशन (Court of Cassation) ने मंगलवार को मेहुल चोकसी की उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें उसने भारत में अपने प्रत्यर्पण को चुनौती दी थी. इस फैसले के बाद चोकसी के भारत आने का रास्ता लगभग साफ हो गया है.

अपीली अदालत का फैसला कायम

कोर्ट ऑफ कैसेशन के प्रवक्ता, एडवोकेट-जनरल हेनरी वेंडरलिंडेन ने इस फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, "कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया." उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय के साथ ही एंटवर्प की अपीली अदालत का फैसला कायम रहेगा.

एंटवर्प की अपीली अदालत ने पहले ही चोकसी के प्रत्यर्पण के भारत के अनुरोध को लागू-योग्य बताते हुए बरकरार रखा था. कोर्ट ऑफ कैसेशन का यह अंतिम फैसला, अब बेल्जियम में चोकसी की कानूनी लड़ाई के अंत का संकेत देता है.

जिला अदालत के आदेशों में नहीं मिली खामी

एंटवर्प में अपीली अदालत के चार सदस्यीय अभियोग कक्ष ने 29 नवंबर, 2024 को जिला अदालत के प्री-ट्रायल चैंबर द्वारा जारी आदेशों में कोई खामी नहीं पाई थी.

  • जिला अदालत का फैसला: जिला अदालत ने मई 2018 और जून 2021 में मुंबई की विशेष अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट को लागू-योग्य बताया था.

  • प्रत्यर्पण की अनुमति: जिला अदालत ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की अनुमति दी थी, जिसे चोकसी ने अपीली अदालत में चुनौती दी थी, लेकिन वहां भी वह हार गया.

अपीली अदालत ने अपने विस्तृत फैसले में यह भी स्पष्ट किया था कि मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित किए जाने पर निष्पक्ष सुनवाई से वंचित किए जाने या किसी प्रकार के दुर्व्यवहार का कोई जोखिम नहीं है. इस बात ने चोकसी के बचाव पक्ष के तर्कों को कमजोर कर दिया था.

बेल्जियम को कब भेजा गया था अनुरोध?

जनवरी 2018 में भारत से भागकर एंटीगुआ और बारबुडा चले गए मेहुल चोकसी को बेल्जियम में देखे जाने की खबर आई थी. वह कथित तौर पर वहां इलाज करवा रहा था.

इसके बाद, भारत सरकार ने 27 अगस्त, 2024 को मुंबई की विशेष अदालत द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर बेल्जियम को प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा था.


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.