ताजा खबर
सफ एक रात की नींद पूरी न होने पर दमाग में क्या होता है वशेषज्ञों ने बताया चौंकाने वाला सच   ||    सफेद बालों से छुटकारा दिलाएगी प्राचीन जापानी तकनीक: लकड़ी की कंघी और मसाज का जादू   ||    यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||   

ऑस्ट्रेलिया में शख्स ने 60 बच्चियों का किया यौन शोषण, 300 से ज्यादा मामलों में कुबूला अपराध, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 2, 2024

मुंबई, 2 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्ट्रेलिया में 60 बच्चियों के साथ यौन शोषण, बलात्कार और दुर्व्यवहार के मामले में एक चाइल्ड केयर कर्मचारी ने आरोपों को स्वीकार कर लिया है। आरोपी का नाम ऐश्ले पॉल ग्रिफिथ है, उसने चाइल्ड केयर में काम करते हुए इन अपराधों को अंजाम दिया। ग्रिफिथ के खिलाफ ब्रिसबेन की जिला अदालत में 300 अधिक मामलों में मुकदमा चल रहा था। ग्रिफिथ ने 2003 से 2022 तक ब्रिस्बेन और इटली के ट्रेनिंग स्कूलों में ये अपराध किए थे। सोमवार को सुनवाई के दौरान ऐश्ले के खिलाफ लगे आरोपों को पढ़ने में जिला जज को 2 घंटे से अधिक का समय लग गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में पीड़ित बच्चों के माता-पिता और परिवार वाले भी मौजूद थे।

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने 2022 में ग्रिफिथ को 60 बच्चियों के साथ यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया था। पिछले साल पुलिस उस पर लगे आरोपों को जनता के सामने लाई थी। 46 साल का ग्रिफिथ ऑस्ट्रेलिया का इतिहास का सबसे बड़ा पीडोफाइल ( बच्चों के साथ यौन अपराध करने वाला) अपराधी है। ग्रिफिथ के खिलाफ पुलिस ने 2023 में 91 बच्चो के खिलाफ अपराध के 1691 मामलों में केस दर्ज किया गया था। इस साल की शुरुआत में आरोपों की संख्या को कम करके 307 तक पहुंचा गया था। इसके बाद ग्रिफिथ को जिला न्यायालय में पेश किया गया। इनमें अभद्र व्यवहार के 190 मामले, बलात्कार के 28 मामले, बाल शोषण सामग्री बनाने के 67 मामले, ऑस्ट्रेलिया के बाहर बाल शोषण सामग्री बनाने के चार मामले, एक बच्चे के साथ बार-बार यौन संबंध बनाने के 15 मामले तथा अन्य मामले शामिल हैं।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया स्टेट मीडिया ABC न्यूज के मुताबिक कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान जब पीड़ित बच्चों का नाम लिया गया, तो उनके माता-पिता रोने लगे। एक पीड़ित बच्ची के पिता ने ABC से बात करते हुए अपनी बच्ची के साथ हुई घटना को बेहद भयावह बताया। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें संपर्क किया तो उन्हें लगा कि पुलिस उनसे डेकेयर सेंटर में हुई किसी दूसरी घटना के बारे में संपर्क कर रही है। लेकिन इसके बजाय पुलिस ने उनसे एक फोटो से अपने बच्चे की पहचान करने के लिए कहा गया। बच्चे की मां ने कहा कि जब भी हम किसी बच्चे को चाइल्ड केयर में जाते देखते हैं, तो हमें अपने बच्चे के साथ हुई घटना याद आ जाती है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.