ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 9, 2025

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी गुरुवार को एक हफ्ते की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह काबुल से दिल्ली तक पहली मंत्री स्तर की यात्रा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्वागत करते हुए कहा कि भारत मुत्तकी के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत के लिए उत्सुक है। मुत्तकी की यात्रा राजनीतिक चर्चा के साथ-साथ कूटनीतिक चुनौतियां भी पेश कर रही है। शुक्रवार को उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलने की संभावना है, लेकिन भारत ने तालिबान-शासित अफगानिस्तान को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है। इससे यह सवाल उठता है कि बैठक में किस झंडे का उपयोग किया जाएगा। भारत के कूटनीतिक प्रोटोकॉल के अनुसार, बैठक में मेजबान और मेहमान देश दोनों के झंडे होने चाहिए, लेकिन तालिबान को मान्यता न देने के कारण अधिकारी इस मामले का हल खोजने में लगे हुए हैं।

मुत्तकी का दौरा केवल राजनीतिक नहीं है, बल्कि वे सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। 11 अक्टूबर को वे सहारनपुर के दारुल उलूम देवबंद मदरसे जाएंगे, जो मुस्लिम समाज में महत्वपूर्ण विचारधारा का केंद्र माना जाता है। इसके बाद 12 अक्टूबर को आगरा में ताजमहल का दौरा करेंगे और नई दिल्ली में उद्योग और व्यापार प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। राजनीतिक स्तर पर सबसे महत्वपूर्ण बैठक 10 अक्टूबर को हैदराबाद हाउस में होगी, जहां मुत्तकी की मुलाकात विदेश मंत्री एस. जयशंकर से तय है। उन्हें इस दौरान आधिकारिक विदेश मंत्री के समान प्रोटोकॉल दिया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुत्तकी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात हो सकती है, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद निरोध, मानवीय सहायता, वीजा और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। तालिबान सरकार को भारत की ओर से मान्यता अभी तक नहीं मिली है। 2021 में अमेरिकी वापसी और तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत ने काबुल का अपना दूतावास बंद कर दिया था। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच बैकडोर कूटनीति जारी रही। मुत्तकी के इस दौरे में अफगानिस्तान में मानवीय सहायता, वीजा, व्यापार, ड्राय फ्रूट एक्सपोर्ट, चाबहार-रूट, पोर्ट-लिंक, रीजनल सिक्योरिटी और आतंकवाद जैसे मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.