ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

चीन ने भारत से तनाव के दौरान कार्गो प्लेन भेजने को बताया अफवाह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 12, 2025

मुंबई, 12 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीनी सेना ने उन खबरों पर आपत्ति जताई है, जिसमें दावा किया गया था कि चीन का सबसे बड़ा कार्गो प्लेन Xian Y-20 पाकिस्तान को हथियार भेज रहा है। चीन के रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि ये सभी दावे बिल्कुल झूठे और निराधार हैं। चीनी सेना ने इन अफवाहों को लेकर कई सोशल मीडिया पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट भी साझा किए, जिन पर लाल रंग में ‘अफवाह’ लिखा गया था। इस बयान में चेतावनी दी गई है कि इंटरनेट कानून से परे नहीं है। जो भी सैन्य से जुड़ी अफवाहें फैलाएगा, उसे कानूनी जिम्मेदारी का सामना करना पड़ेगा।

चीन ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का स्वागत किया है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि सीजफायर से भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के हित पूरे होंगे। इससे इलाके में शांति और स्थिरता आएगी। प्रवक्ता ने कहा कि भारत और पाकिस्तान हमेशा एक दूसरे के पड़ोसी हैं और रहेंगे। वे दोनों चीन के पड़ोसी भी हैं। उन्होंने कहा कि तनाव की शुरुआत के बाद से ही चीन संबंधित पक्षों से जुड़ा रहा है। लिन जियान ने कहा कि 10 मई की रात को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने तनाव कम करने सीजफायर लागू करने के लिए विदेश मंत्री इशाक डार और भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली परमाणु जंग रोक दी है। उन्होंने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, अमेरिका ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में मदद की है। ट्रम्प ने कहा, मुझे यकीन है कि यह सीजफायर स्थायी होगा। दोनों देशों के पास बहुत सारे परमाणु हथियार हैं, इससे एक भीषण परमाणु जंग छिड़ सकती थी। लाखों लोग मारे जा सकते थे। ट्रम्प ने कहा, मैंने दोनों से कहा कि चलिए इसे रोकते हैं। अगर आप इसे रोकते हैं, तो हम व्यापार कर रहे हैं। अगर आप इसे नहीं रोकते हैं, तो हम कोई व्यापार नहीं करेंगे। लोगों ने कभी भी बिजनेस का उस तरह से इस्तेमाल नहीं किया जैसा मैंने किया।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.