ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

पाकिस्तानी संसद में भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, May 5, 2025

मुंबई, 05 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सर्वसम्मति से भारत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया है। कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने कहा, इस वक्त देश में राष्ट्रीय एकता की जरूरत है। हमें इस पर सामूहिक संदेश देने की जरूरत है। कानून मंत्री ने नेशनल असेंबली के डेली कामकाज को स्थगित करने का प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने कहा, हम अपने देश के लिए एक हैं और हमें यह संदेश अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी भेजना चाहिए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आज भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को नेशनल असेंबली (संसद) का विशेष सत्र बुलाया था।दरअसल, भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए कई बड़े फैसले लिए, जिनके तहत सिंधु जल समझौता स्थगित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के लिए लॉन्ग टर्म वीजा रद्द करना शामिल है।

वहीँ, इससे पहले पाकिस्तान में सुरक्षा स्थिति पर जानकारी देने के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई। अभी इस बैठक के मुद्दे सामने नहीं आए हैं। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता ने सभी दलों के प्रतिनिधियों को देश सुरक्षा स्थिति के बारे में बताया। रेडियो पाकिस्तान की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में अलग-अलग डिप्लोमैटिक मुद्दों पर पाकिस्तान की स्थिति और किसी भी हालात में पाकिस्तानी सेना की तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, भारत पाकिस्तान में बढ़ते तनाव पर आज संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद में बैठक होगी। इस बैठक की मांग पाकिस्तान ने की है, जिसे ग्रीस ने अपनी अध्यक्षता में मंजूरी दे दी है। संयुक्त राष्ट्र में ग्रीस के पर्मानेंट मेंबर इवानगेलोस सेकेरीस ने कल बताया था कि भारत-पाकिस्तान मसले पर जल्द मीटिंग हो सकती है। उन्होंने कहा था कि इसमें देर होने से अच्छा है कि यह पहले ही हो जाए। इससे दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सकता है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.