ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

सहारा रेगिस्तान में आई बाढ़, 50 साल से सूखी झील में भरा पानी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 12, 2024

मुंबई, 12 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश के बाद बाढ़ आ गई है। मोरक्को के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मोरक्को में 2 दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसने देश में सालभर होने वाली औसत बारिश का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोरक्को की राजधानी रबात से 450 किमी दूर एक गांव में 24 घंटे में करीब 4 इंच बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले 50 साल में पहली बार सहारा रेगिस्तान में इतने कम समय में इतनी ज्यादा बारिश हुई है। नासा की सैटेलाइट तस्वीरों में इरीकी झील में पानी भरता नजर आया, जो पिछले 50 साल से सूखी थी। सहारा रेगिस्तान में रेत के बीच पानी भरने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इससे पहले सहारा रेगिस्तान में 1974 में 6 साल के सूखे के बाद बारिश हुई थी जो बाद में बाढ़ में बदल गई थी।

वहीं, वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले 1500 साल में सहारा का रेगिस्तान हरा-भरा हो जाएगा। ऐसा इसलिए होगा, क्योंकि धरती इस दौरान अपनी धुरी 22 से 24.5 डिग्री तक झ़ुक जाएगी। सहारा नाम अरबी शब्द 'सहरा' से लिया गया है, जिसका मतलब मरुस्थल होता है। सहारा रेगिस्तान 92 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जो भारत के दोगुने से भी ज्यादा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान है जो नॉर्थ, सेंट्रल और वेस्ट अफ्रीका के 10 देशों में फैला हुआ है। इसमें माली-मोरक्को, मौरितानिया, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया, लीबिया, नाइजर, चाड, सूडान और मिस्र जैसे देश शामिल हैं। वैज्ञानिकों ने कहा है कि इस तरह की बारिश से आने वाले कुछ महीनों या सालों तक इलाके में मौसम और तापमान में बदलाव आएगा। बारिश की वजह से हवा में नमी बढ़ेगी जिससे इवैपोरेशन बढ़ेगा। इसकी वजह से वहां और तूफान आ सकते हैं। पिछले महीने मोरक्को में बाढ़ की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले साल 2022 में सहारा रेगिस्तान का दरवाजा कहे जाने वाले अल्जीरिया में बर्फबारी हुई थी। पिछले 42 साल में ये पांचवीं बार है, जब यहां बर्फबारी दर्ज की गई थी। इसके बाद इस इलाके का न्यूनतम तापमान -2 डिग्री तक गिर गया था।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.