ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

भ्रष्टाचार केस से पहले थाईलैंड के पूर्व पीएम थाकसिन शिनवात्रा दुबई पहुंचे, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, September 5, 2025

मुंबई, 05 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा देश छोड़कर अपने प्राइवेट जेट से दुबई चले गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा की। थाईलैंड की अदालत 9 सितंबर को उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में फैसला सुनाने वाली है। थाकसिन ने पोस्ट में लिखा कि वे इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे थे, लेकिन पायलट ने बताया कि जेट वहां नहीं उतर सकता, जिसके बाद उन्हें दुबई जाना पड़ा। हालांकि उन्होंने दावा किया कि कोर्ट के फैसले के लिए 9 सितंबर को वापस लौटेंगे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि थाकसिन इस बार भी वापसी नहीं करेंगे। 2006 में जब उन्हें पद से हटाया गया और भ्रष्टाचार मामले में 15 साल की सजा हुई, तब भी वे विदेश भाग गए थे। 2023 में थाईलैंड लौटने पर कोर्ट ने उन्हें पुराने मामलों में 8 साल की सजा सुनाई थी, जिसे थाईलैंड के राजा ने घटाकर एक साल कर दिया। आरोप है कि उन्होंने यह सजा जेल में न काटकर पुलिस जनरल अस्पताल के कमरे में बिताई। इसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट कर रही है और उसी पर 9 सितंबर को फैसला आना है।

थाकसिन शिनवात्रा ने थाईलैंड में फ्यू थाई पार्टी बनाई थी, जिसने लंबे समय तक सत्ता पर प्रभाव बनाए रखा। उनका परिवार 2001 से 2006, फिर 2011 से 2014 और हाल ही में 2024 से 2025 तक सरकार का हिस्सा रहा। उनकी बेटी पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा भी प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। जुलाई 2025 में कंबोडिया के पूर्व नेता हुनसेन से फोन पर हुई उनकी बातचीत लीक होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हुआ। उस समय दोनों देशों के बीच प्राचीन शिव मंदिरों को लेकर तनाव जारी था। फोन कॉल में पाइतोंग्तार्न ने हुनसेन को 'अंकल' कहा था। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाया और उन पर कंबोडिया के आगे झुकने और सेना को कमजोर करने के आरोप लगाए। इसके बाद जुलाई 2025 में संवैधानिक अदालत ने नैतिकता उल्लंघन का हवाला देते हुए उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.