ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

भारत पर दोहरा खेल खेलने का आरोप, ट्रम्प के सलाहकार ने यूक्रेन युद्ध को बताया ‘मोदी वॉर’, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 28, 2025

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने यूक्रेन जंग को ‘मोदी वॉर’ करार दिया है। उन्होंने ब्लूमबर्ग टीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर उसे रिफाइन करता है और ऊंचे दामों पर बेचता है। नवारो के मुताबिक, इस कमाई से रूस को यूक्रेन पर हमला करने के लिए फंड मिलता है। नवारो ने चेतावनी दी कि रूस और चीन के साथ भारत की नजदीकियां पूरी दुनिया के लिए खतरनाक हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत तानाशाहों के साथ खड़ा है, जबकि चीन अक्साई चिन समेत भारत के कई हिस्सों पर कब्जा कर चुका है और रूस भी भारत का सच्चा दोस्त नहीं है।

नवारो ने आरोप लगाया कि भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद अमेरिका के लिए नुकसानदेह है। उन्होंने कहा कि भारतीय नेता खुले तौर पर कहते हैं कि वे रूसी तेल खरीदना बंद नहीं करेंगे और यही पैसा रूस के युद्ध तंत्र को चलाने में इस्तेमाल होता है। उनके मुताबिक, यूक्रेन पर रूस का हमला यूरोप और अमेरिका पर दबाव डालता है और अंततः अमेरिकी टैक्सपेयर्स का पैसा इस जंग में खर्च होता है। उन्होंने भारतीय टैरिफ नीति पर भी निशाना साधा और कहा कि भारत की ऊंची दरें अमेरिकी कामगारों, कारोबार और आम जनता को नुकसान पहुंचा रही हैं। उनका कहना था कि भारत की वजह से अमेरिका में फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं, नौकरियां घट रही हैं और मजदूरी का फायदा खत्म हो रहा है। उन्होंने पीएम मोदी को एरोगेंट करार दिया और दावा किया कि भारत का रोजाना 15 लाख बैरल रूसी तेल खरीदना यूक्रेनी लोगों पर हमला करने के लिए हथियार खरीदने का जरिया बन गया है।

दरअसल, ट्रम्प पहले भी भारत पर यही आरोप लगा चुके हैं, जिसे भारत ने खारिज करते हुए कहा था कि देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के हिसाब से फैसले करता है। नवारो की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है जब अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर 50% टैरिफ लगाया है, जिससे भारत के 66% निर्यात पर असर पड़ सकता है। 2024-25 में भारत-अमेरिका का द्विपक्षीय व्यापार 131.8 अरब डॉलर तक पहुंचा था। व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने भी भारत को चेताया है कि अगर उसने व्यापार नीति नहीं बदली तो ट्रम्प और सख्त कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के रुख से निराश है और रूस पर दबाव डालने के लिए ही टैरिफ बढ़ाए गए हैं ताकि यूक्रेन युद्ध को रोका जा सके। भारत इस समय चीन के बाद रूसी तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। युद्ध से पहले भारत रूस से महज 0.2% तेल खरीदता था, लेकिन मई 2023 तक यह बढ़कर 45% हो गया। 2025 में जनवरी से जुलाई तक भारत ने रोजाना औसतन 17.8 लाख बैरल तेल रूस से खरीदा। बीते दो सालों से भारत हर साल 130 अरब डॉलर से ज्यादा का रूसी तेल आयात कर रहा है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.