ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने ट्रम्प को दी चेतावनी, कहा, अमेरिका ने दखल दिया तो अंजाम बुरा होगा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 18, 2025

मुंबई, 18 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने बुधवार को अपने एक संदेश के जरिए अमेरिका और इजराइल को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ईरान कभी भी सरेंडर नहीं करेगा और अगर इजराइल के खिलाफ युद्ध में अमेरिका ने हस्तक्षेप किया तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे। उनका यह बयान देश की राष्ट्रीय टेलीविजन पर प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो लोग ईरान का इतिहास जानते हैं, वे यह समझते हैं कि ईरानी धमकियों से डरने वाले नहीं होते। खामेनेई ने आरोप लगाया कि इजराइल ने बहुत बड़ी गलती की है और उसे इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि ईरान न तो थोपे गए युद्ध को स्वीकार करेगा और न ही थोपे गए समझौते को मानेगा। दूसरी ओर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर हमले की किसी संभावना पर गोलमोल जवाब दिया और सिर्फ इतना कहा कि वे क्या कार्रवाई करेंगे या करेंगे भी या नहीं, यह केवल उन्हें पता है। जब मीडिया ने व्हाइट हाउस में उनसे खामेनेई के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी कि ईरान सरेंडर नहीं करेगा, तो ट्रम्प ने संक्षेप में कहा, गुड लक।

इससे पहले मंगलवार को ट्रम्प ने खामेनेई से बिना शर्त सरेंडर की मांग की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा था कि अमेरिका को ईरान के आसमान पर पूरा नियंत्रण हासिल है और उन्हें पता है कि ईरान का सर्वोच्च नेता कहां छिपा है लेकिन वे उसे मारना नहीं चाहते। ट्रम्प के इस बयान के कुछ समय बाद ही खामेनेई ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इजराइल के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि आतंकी इजराइल को अब कड़ा और निर्दयी जवाब दिया जाएगा और यही युद्ध की शुरुआत है। इसके तुरंत बाद ईरान ने इजराइल पर 25 मिसाइलें दागीं। इस संघर्ष के चलते ईरान में अब तक भारी जनहानि हुई है। वॉशिंगटन स्थित एक मानवाधिकार संगठन ने दावा किया है कि अब तक ईरान में 585 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,326 लोग घायल हैं। ईरानी सरकार ने अपनी आधिकारिक रिपोर्ट में सोमवार को बताया था कि 230 लोग मारे गए हैं और 1,277 घायल हुए हैं। वहीं, ईरान के जवाबी हमले में इजराइल के कम से कम 24 नागरिकों की जान गई है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.