ताजा खबर
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका को भेजा मैसेज, कहा ट्रम्प की हत्या का कोई इरादा नहीं, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 16, 2024

मुंबई, 16 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान ने अमेरिका को एक मैसेज भेजकर साफ कर किया है कि उसका नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का कोई इरादा नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अक्टूबर में थर्ड पार्टी के जरिए अमेरिका को यह मैसेज भेजा था। ईरान ने यह भी कहा है कि वह अमेरिका के साथ तनाव कम करने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने अमेरिका से मिली चेतावनी देने के बाद यह मैसेज भेजा। दरअसल, बाइडेन प्रशासन ने सितंबर महीने में ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर ट्रम्प की हत्या की कोई भी कोशिश होती है तो इसे एक्ट ऑफ वॉर माना जाएगा। अमेरिकी अधिकारियों का आरोप था कि ईरान ट्रम्प और ट्रम्प प्रशासन के कई अधिकारियों की हत्या की साजिश रच रहा है। अधिकारियों ने आरोप लगाया कि ईरान, ट्रम्प की हत्या करके 2020 के ड्रोन हमले का बदला लेना चाहता है। दरअसल, 2020 में अमेरिका ने सीरिया में ड्रोन हमले के जरिए ईरान के सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या कर दी थी। यह हमला ट्रम्प के निर्देशों पर किया गया था।

वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका को भेजे गए मैसेज में ईरान के किसी भी अधिकारी का जिक्र नहीं था, लेकिन ईरानी अधिकारियों ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि वह मैसेज ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई का है। इसमें कहा गया था कि अमेरिका का सुलेमानी को मारना एक आपराधिक काम था, लेकिन इसका बदला लेने के लिए ईरान, डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या नहीं करना चाहता बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय कानूनी तरीके से सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता है। बाइडेन प्रशासन ने हाल ही में यह दावा किया था कि राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रम्प की हत्या की साजिश रची गई थी। दो बार उनकी हत्या की कोशिश भी की गई। जुलाई में आसिफ रजा मर्चेंट नाम के एक पाकिस्तानी को अमेरिका में पकड़ा गया था। 46 साल के आसिफ मर्चेंट पर 2020 में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए अमेरिकी नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप था। अमेरिकी अधिकारियों का दावा था कि वह ईरान के इशारे पर काम कर रहा था। ईरान पर ट्रम्प के चुनाव अभियान को हैक करने और नए चुने गए उपराष्ट्रपति जे.डी.वेंस के बारे में संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप भी लगे है। ईरान का कहना है कि सोमवार को न्यूयॉर्क की एक गुप्त जगह पर ट्रम्प के करीबी इलॉन मस्क और ईरानी राजदूत अमीर सईद इरावानी की बैठक हुई थी। यह बैठक मस्क के अनुरोध करने पर हुई। इससे यह बात साबित होती है कि सिर्फ डेमोक्रेटिक ही नहीं बल्कि ट्रम्प का खेमा भी ईरान के साथ सीधे टकराव से बचना चाहता है। ईरानियों का कहना है कि इस मीटिंग का उद्देश्य ट्रम्प प्रशासन में ईरान और अमेरिका के बीच के तनाव को कम करना है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.