ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

इजराइल ने हिजबुल्लाह के बैंकों पर एयर स्ट्राइक की, यहीं से मिलता था लड़ाकों को वेतन, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, October 21, 2024

मुंबई, 21 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इजराइली सेना ने लेबनान में रविवार रातभर हिजबुल्लाह से जुड़े बैंकों को निशाना बनाया। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने इसकी पुष्टि की है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक अल-कर्द अल-हसन एसोसिएशन हिजबुल्लाह के मेंबर्स को इंट्रेस्ट फ्री लोन मुहैया कराता है। पूरे लेबनान में इसकी 31 ब्रांच हैं। इनमें से कितनी ब्रांच पर हमला हुआ है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। IDF ने कहा कि हिजबुल्लाह को जंग के लिए पैसे मुहैया कराने से रोकने के लिए हम बैंक की शाखाओं को निशाना बना रहे हैं। IDF ने दावा किया कि अल-कर्द अल-हसन के पास काफी पैसा था जिसका इस्तेमाल हिजबुल्लाह, इजराइल के खिलाफ करता है। इजराइल से जुड़े एक खुफिया अधिकारी ने कहा कि अल-कर्द अल-हसन के पैसे का इस्तेमाल हिजबुल्लाह अपने लड़ाकों को वेतन देने के लिए करता है। इस पर हमला एक बड़ी घटना है। इससे हिजबुल्लाह की इकोनॉमी पर गहरा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इस बैंक के पास हिजबुल्लाह का पैसा तो है, लेकिन सारा पैसा यह नहीं संभालता है।

हिजबुल्लाह का डिप्टी सेक्रेटरी जनरल नईम कासिम इजराइल के हमलों के बीच लेबनान से ईरान भाग गया है। टाइम्स ऑफ इजराइल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कासिम 5 अक्टूबर को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरघची के प्लेन से ईरान चला गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान को डर था कि हसन नसरल्लाह की तरह नईम कासिम को भी इजराइल मार देगा। नसरल्लाह की पिछले महीने इजराइली एयरस्ट्राइक में मौत के बाद से कासिम ने तीन भाषण दिए हैं। पहला भाषण बेरूत में रिकॉर्ड किया गया था, जबकि दूसरा और तीसरा भाषण तेहरान में दिया गया था। 15 अक्टूबर को कासिम ने कहा था कि जब तक इजराइल जंग नहीं रोक देता, हिजबुल्लाह उस पर हमले करता रहेगा। इससे पहले लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बताया कि इजराइली हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या 2,464 तक पहुंच गई है। वही अब तक 11,530 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं, गाजा में इजराइल के हमले में अब तक 42 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.