ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

इजराइली बंधक ने हमास लड़ाकों का माथा चूमा, हमास ने रिहा किए बंधक, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, February 23, 2025

मुंबई, 23 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। हमास ने सीजफायर डील के तहत आज इजराइल के 6 बंधकों को रिहा कर दिया। इनमें एक बंधक ओमर शेम तोव ने रिहाई के वक्त हमास के दो लड़ाकों का माथा चूमा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। ये बंधक रेड क्रॉस की मदद से इजराइल पहुंच गए हैं। हमास ने जिन बंधकों को रिहा किया उनके नाम एलिया कोहेन, ओमर शेम तोव, ताल शोहम, ओमर वेनकर्ट, हिशाम अल-सईद और एवेरा मेंगिस्टो हैं। इजराइल इनके बदले में 620 फिलिस्तीनी बंदियों को रिहा करेगा। आज होने वाली रिहाई पहले चरण की अंतिम रिहाई है।

वहीं, इससे पहले हमास ने 4 इजराइली बंधकों के शव सौंपे थे। हमास का कहना था कि इन शव में से दो शव एरियल बिबास और केफिर बिबास, तीसरा शव इनकी मां शिरी बिबास और चौथा शव 83 साल के ओडेड लिफिशट्ज का है। हालांकि इजराइल ने फोरेंसिक जांच के बाद दावा किया की उन्हें जो शव सौंपा गया है वो शिरी बिबास का नहीं है। जिस वक्त केफिर और एरियल को बंधक बनाया गया उनकी उम्र क्रमशः 9 महीने और 4 साल का थी। एरियल हमास की कैद में सबसे कम उम्र का कैदी थी। हालांकि आज हमास ने शिरी बिबास का शव भी सौंप दिया। इजराइली फोर्स ने शनिवार को दावा किया कि हमास ने 2 बंधक बच्चों एरियल बिबास और केफिर बिबास की गला दबाकर बेरहमी से हत्या की। इसके बाद अपनी क्रूरता छिपाने के लिए कहा कि ये बच्चे हवाई हमले में मारे गए। इजराली डिफेंस फोर्स (IDF) ने फोरेंसिक रिपोर्ट के हवाले से यह दावा किया। IDF ने आरोप लगाया कि हमास ने इन दोनों भाइयों की हत्या छिपाने की कोशिश की। जबकि हमास का दावा है कि इन बच्चों की मौत इजराइली हमले में हुई है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.