ताजा खबर
सावधान! आपकी रोजाना की बाइक राइड चुपचाप बढ़ा रही है आपकी उम्र नजरअंदाज न करें ये बड़ा कारण   ||    जब मस्तिष्क को न मिले पर्याप्त ऊर्जा जानिए ग्लूकोज की कमी के शुरुआती संकेत और खतरे   ||    लुप्तप्राय पीकॉक टैरंटुला मकड़ी को बचाने के लिए शुरू हुआ विशेष सर्वेक्षण पवन कल्याण ने बताया पूर्वी ...   ||    ओपनएआई (OpenAI) और AGI: सैम ऑल्टमैन का नया दृष्टिकोण   ||    उबर का बड़ा धमाका अब ऐप से बुक होंगे होटल, AI वॉइस कमांड से मिलेगी टैक्सी   ||    रोजाना 80 ग्राम प्रोटीन कैसे प्राप्त करें आसान इंडियन मील प्लान   ||    हज यात्रा के नाम पर न्यायाधीश से 24 लाख की ठगी: सहारनपुर पुलिस ने लखनऊ से दो 'मास्टरमाइंड' दबोचे   ||    महाराष्ट्रः नवापुर में बर्ड फ्लू का गहराया संकट, मारी जाएंगी 1.40 लाख मुर्गियां, 5 km तक बनाया बफर ज...   ||    काई ट्रंप का दर्द: "मेरे सरनेम से नफरत करते हैं लोग, दादा के बारे में सुनाते हैं खरी-खोटी"   ||    ना तो माल उतरेगा और ना ही इधर से उधर होगा… क्यों महाराष्ट्र के पोर्ट पर खड़ा रहेगा पाकिस्तान जा रहा ...   ||   

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा एक बार फिर बने देश के प्रधानमंत्री, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 11, 2024

मुंबई, 11 नवंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। जापान की संसद ने उन्हें अगले प्रधानमंत्री के तौर पर चुना है। जापान में 27 अक्टूबर को संसदीय चुनाव हुए थे। इस चुनाव में इशिबा की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने बहुमत खो दिया था। LDP को संसदीय चुनाव में सिर्फ 191 सीटें मिली थी और उसे 65 सीटों का नुकसान हुआ था। पिछले 15 सालों में पार्टी का ये सबसे खराब प्रदर्शन था। सोमवार, 11 नवंबर को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था। पिछले 30 सालों में पहली बार जापान में प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। इशिबा ने दूसरी पार्टियों के समर्थन के दम पर प्रमुख विपक्षी नेता योशिहिको नोदा को 221-160 से हराया। हालांकि 465 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 233 का आंकड़ा का जरूरी है।

आपको बता दें, इशिबा ने अक्टूबर में चुनाव हारने के बाद भी पद छोड़ने से इनकार कर दिया था। इशिबा ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की पेशकश की थी। नई सरकार में पिछली कैबिनेट के ज्यादातर मंत्रियों को फिर से नियुक्त किया जाएगा। हालांकि 3 मंत्री चुनाव में अपनी सीट हार गाए हैं। उनकी जगह नए सदस्यों को मिलेगी। इशिबा के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ जापान के प्रमुख योशिहिको नोदा ने विपक्षी गठबंधन तैयार करने की कोशिश की थी। हालांकि नोदा इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाए। संसद में पूर्ण बहुमत नहीं होने की वजह से इशिबा को सरकार चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.