ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

मेलोनी ने पहलगाम हमले पर PM मोदी से की बात, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन जताया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, April 25, 2025

मुंबई, 25 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी से टेलीफोन पर बात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इटली के पूर्ण समर्थन की बात दोहराई। PM मोदी ने उनके इस समर्थन और आतंक के खिलाफ स्पष्ट संदेश की सराहना की। मेलोनी के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी PM मोदी से फोन पर बात की। कीर स्टार्मर ने कहा कि इस आतंकी हमले से वे बेहद परेशान हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे पीएम मोदी से लगातार संपर्क में बने रहेंगे। उन्होंने ब्रिटेन के सभी लोगों की तरफ से इस हमले में प्रभावित हुए लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं। वहीं, मैक्रों ने हमले में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताते हुए कहा कि फ्रांस और उसके सहयोगी आतंकवाद के खिलाफ जहां भी जरूरत होगी, लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बातचीत की जानकारी हिंदी में एक्स पर पोस्ट की।

वहीं, ब्रिटिश संसद में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का मामला गूंजा। सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी और ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने गुरुवार (24 अप्रैल) को संसद में इस मुद्दे को उठाया और इसे कायरतापूर्ण, भयंकर और चौंकाने वाला आतंकी हमला करार दिया। सांसद ढेसी ने कहा, मैं कश्मीर में निर्दोष पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले से बेहद दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि दोषियों को जल्द ही न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। उन्होंने संसद में मौजूद सदन के नेता से अनुरोध किया कि वे इस अवसर पर भारतीय लोगों के प्रति ब्रिटिश संसद की संवेदना व्यक्त करें और इस अमानवीय हमले की कड़ी निंदा करें।

UN महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत और पाकिस्तान की सरकारों से संयम बरतने और हालात को और बिगड़ने से रोकने की अपील की है। गुटेरस के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने बताया कि UN महासचिव दोनों देशों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही, दुजारिक ने कहा, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में हुआ आतंकी हमला, जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक मारे गए, उसकी हम स्पष्ट रूप से निंदा कर चुके हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.