ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

नॉर्थ कोरिया ने की साउथ कोरिया से लगे अपने बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 9, 2024

मुंबई, 09 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नॉर्थ कोरिया ने साउथ कोरिया से लगे अपने बॉर्डर को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा की है। तानाशाह किम जोंग की सेना ने बताया कि वह साउथ कोरिया जाने वाली सभी सड़कों और रेलवे लाइन को बंद कर देगी। इसके अलावा सीमा से सटे इलाकों में किलेबंदी भी की जाएगी। नॉर्थ कोरिया के मीडिया हाउस KCNA के मुताबिक, कोरियन पीपुल्स आर्मी ने कहा है कि यह फैसला साउथ कोरिया और अमेरिका के युद्धभ्यासों को देखकर लिया गया। दरअसल, पिछले 1 साल में अमेरिका ने कोरियन पेनिनसुला में अपने एयरक्राफ्ट कैरियर, सैन्य जहाज, लॉन्ग रेंज बॉम्बर्स और पनडुब्बियां भेजी हैं, जिससे नॉर्थ कोरिया नाराज है।

वहीं, साउथ कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व वाले UN कमांड फोर्स को इसकी जानकारी दे दी है, जिससे इलाके में किसी भी तरह के टकराव की स्थिति न बने। यह फोर्स नॉर्थ-साउथ कोरिया के बीच डीमिलिट्रलाइज्ड जोन (DMZ) को मैनेज करती है। इससे पहले साउथ कोरियाई मिलिट्री ने बताया था कि किम जोंग की सेना जनवरी से ही सीमा पर लैंड माइंस बिछा रही है। इसके अलावा एंटी-टैंक ट्रैप्स भी लगाए गए हैं और ज्यादातर रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर को हटाया जा चुका है। जून में बॉर्डर पर मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने का काम कर रहे कई सैनिकों की लैंडमाइन विस्फोट में मौत हो गई थी। नॉर्थ कोरिया के इस फैसले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। नॉर्थ और साउथ कोरिया ने इससे पहले सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद 1950-53 तक जंग लड़ी थी।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.