ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

पाकिस्तान का दावा: तालिबान पर दिल्ली का असर, अफगानिस्तान में प्रॉक्सी वार की आशंका, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 16, 2025

मुंबई, 16 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि तालिबान के फैसले भारत की राजधानी दिल्ली से प्रभावित हो रहे हैं और अफगानिस्तान में भारत के लिए प्रॉक्सी युद्ध चलाया जा रहा है। जियो न्यूज से बातचीत में आसिफ ने तालिबान से हुए सीजफायर को लेकर कहा कि उन्हें शक है कि यह लंबे समय तक टिक पाएगा क्योंकि अफगान तालिबान को दिल्ली से सहयोग मिल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान को उकसाया गया तो सैन्य कार्रवाई की जाएगी, लेकिन बातचीत के लिए भी दरवाजा खुला है। आसिफ ने तालिबानी लड़ाकों के टैंक लूटने की खबरों को अफवाह करार दिया और कहा कि जो टैंक उन्होंने इस्तेमाल किए, वह पाकिस्तान के नहीं हैं। उन्होंने बताया कि संभव है कि टैंक किसी कबाड़ी से लिए गए हों या पुराने जमाने के हों, और कुछ फेक तस्वीरें और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। उन्होंने काबुल की ओर से लगातार झूठ फैलाने और प्रॉक्सी युद्ध लड़ने का आरोप भी लगाया।

तालिबान से विवाद के बीच पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए ट्रांजिट ट्रेड सुविधा रोक दी है। इसके चलते अफगानिस्तान अब पाकिस्तान की जमीन का उपयोग व्यापार के लिए नहीं कर पाएगा। कराची और पोर्ट कासिम से अफगानिस्तान जाने वाले ट्रकों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है और पहले से लोड किए गए कंटेनरों को भी बंदरगाहों पर उतार दिया गया है। पाकिस्तान के फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू ने क्वेटा और पेशावर के कस्टम स्टेशन को अतिरिक्त कंटेनरों के संभालने की स्थिति में न बताकर नए कंटेनरों की ढुलाई रोक दी है। पाकिस्तान और तालिबान के बीच बीते एक हफ्ते से जारी संघर्ष के बाद बुधवार को 48 घंटे के लिए सीजफायर पर सहमति बनी थी। इससे पहले पाकिस्तान ने काबुल और कंधार के स्पिन बोल्डक में हवाई हमले किए थे, जिनमें करीब 15 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हुए। जवाब में तालिबान ने पेशावर में ड्रोन अटैक किया, जिसमें एक प्लाजा के कमरे को निशाना बनाया गया था, जिस पर दावा किया गया कि इसे खुफिया गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.