ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

भारत के ऑपरेशन सिंदूर से तबाह आतंकी अड्डों को फिर से खड़ा कर रहा पाकिस्तान, ISI और सेना कर रही निगरानी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 28, 2025

मुंबई, 28 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तानी सेना, खुफिया एजेंसी ISI और सरकार मिलकर भारत के ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुए आतंकी ठिकानों और ट्रेनिंग कैंपों को दोबारा सक्रिय करने की तैयारी में जुट गई हैं। खुफिया रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की मदद से आतंकी संगठन अब लाइन ऑफ कंट्रोल के करीब घने जंगलों में हाई-टेक और छोटे ट्रेनिंग कैंप तैयार कर रहे हैं। इनका मकसद भारतीय सेना की हवाई निगरानी और हमलों से बचाव करना है। ये आतंकी कैंप लुनी, पुटवाल, ताइपु पोस्ट, जमीला पोस्ट, उमरनवाली, चप्रार, फॉरवर्ड कहुटा, छोटा चक और जंगलोरा जैसे इलाकों में बन रहे हैं। इनमें थर्मल इमेजर्स, जंगलों में निगरानी करने वाले रडार और सैटेलाइट चकमा देने वाली तकनीकें इस्तेमाल की जा रही हैं। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और इंटरनेशनल बॉर्डर पर भी आतंकी गतिविधियों के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। PoK में 13 नए लॉन्चपैड तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें केल, शारदी, दुधनियाल, अथमुकाम, जुरा, लीपा वैली, पचिबन चमन, तंदपानी, नैयाली, जानकोट, चकोटी, निकैल और फॉरवर्ड कहुटा जैसे इलाके शामिल हैं। इसके अलावा जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मसरूर बड़ा भाई, चप्रार, लुनी और शकरगढ़ में भी चार नए लॉन्चपैड बनाए जा रहे हैं।

भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के जवाब में 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें पाकिस्तान और PoK में मौजूद कई आतंकी अड्डों को नष्ट कर दिया गया था। इसके बाद ISI अब बड़े आतंकी अड्डों की जगह छोटे, अधिक सुरक्षित कैंप स्थापित करने की रणनीति पर काम कर रही है। हर कैंप में अलग सुरक्षा व्यवस्था रहेगी, जिसमें ट्रेंड पाकिस्तानी सैनिक तैनात किए जाएंगे। ये सैनिक थर्मल सेंसर, लो फ्रीक्वेंसी रडार और एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि बहावलपुर में हुई एक गुप्त बैठक में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल मुजाहिदीन और द रेसिस्टेंस फ्रंट जैसे संगठनों के कमांडर ISI अधिकारियों के साथ मौजूद थे। इस बैठक में ISI ने वादा किया कि आतंकी ढांचों को फिर से खड़ा करने के लिए जरूरी संसाधन और फंड मुहैया कराए जाएंगे। पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने आदेश दिया है कि भारत द्वारा तबाह किए गए मरकज सुब्हान अल्लाह परिसर, बिलाल मस्जिद, उम्मुल कुर्रा और जामिया दावा इस्लामी मदरसा जैसे स्थानों की मरम्मत 31 जून तक पूरी कर ली जाए। पहले ये मदरसे 20 जून से खुलने थे, लेकिन ढांचों के क्षतिग्रस्त होने के कारण अब 1 जुलाई से शुरू होंगे। मुनीर ने खुद इसकी निगरानी के लिए एक टीम बनाई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान अपने आतंक के नेटवर्क को पुनर्जीवित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.