ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

ईरान-इजराइल युद्ध पर सीजफायर में कतर की अहम भूमिका, दोनों पक्ष अब भी सतर्क, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 24, 2025

मुंबई, 24 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ईरान और इजराइल के बीच 12 दिन से जारी युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कतर के अमीर तमीम बिन हमद अल थानी की मध्यस्थता से सीजफायर की घोषणा की गई। ट्रम्प ने मंगलवार तड़के 3:32 बजे दोनों देशों के बीच युद्धविराम का ऐलान किया और इसे शांति की दिशा में बड़ी सफलता बताया। इजराइली मीडिया येरुशलम पोस्ट के मुताबिक, सीजफायर से पहले ट्रम्प ने कतर के अमीर से चर्चा की थी, जिसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से संपर्क किया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कतर के अमीर का धन्यवाद करते हुए लिखा, “दुनिया को बधाई, अब शांति का समय है!” हालांकि ईरान ने पहले सीजफायर प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था और कहा था कि जब तक इजराइल हमले नहीं रोकता, वे भी हमले जारी रखेंगे। इसके कुछ देर बाद इजराइल पर छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिनमें बीर्शेबा शहर में एक इमारत पर मिसाइल गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए।

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के सेंट्रल हेडक्वार्टर ने आरोप लगाया कि इजराइल ने भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक ईरान में हमले किए, हालांकि इजराइल की ओर से सुबह 6 बजे के बाद कोई हमला नहीं हुआ था। ट्रम्प की योजना के मुताबिक ईरान को सुबह 9:30 बजे से सीजफायर का पालन करना था, जबकि इजराइल को 12 घंटे बाद इसका पालन शुरू करना था। सीजफायर की घोषणा से कुछ घंटे पहले ही ईरान ने कतर में अमेरिका के अल-उदीद एयरबेस पर 19 मिसाइलें दागीं। हालांकि ईरान ने पहले से अलर्ट जारी किया था, जिससे इस हमले में कोई जनहानि नहीं हुई। ईरानी विदेश मंत्रालय ने इसे आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया और कहा कि यह उनके परमाणु ठिकानों पर इजराइली हमले का जवाब था।

कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी ने इस हमले की आलोचना करते हुए कहा कि कतर ईरान का मित्र देश है और ऐसे समय में जब कतर तनाव कम करने की कूटनीतिक कोशिशें कर रहा है, इस तरह का हमला अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी बताया कि कतर ईरानी हमले के जवाब पर विचार कर रहा है, लेकिन संयम और विवेक से काम लेगा। सीजफायर की घोषणा के बाद इजराइली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डैफ्रिन ने कहा कि युद्ध के घोषित उद्देश्यों को पूरा कर लिया गया है और सेना सतर्क है। यदि सीजफायर का उल्लंघन हुआ, तो उसका सख्ती से जवाब दिया जाएगा।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.