ताजा खबर
यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||   

सेना प्रमुख को मिल सकती है लाइफटाइम पावर, पाकिस्तान में 27वां संविधान संशोधन लाने की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, November 6, 2025

मुंबई, 06 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार संविधान में 27वां संशोधन लाने जा रही है, जिससे सेना प्रमुख को अधिक शक्तियां मिल सकती हैं और प्रांतों को मिलने वाला फंड कम किया जा सकता है। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रस्तावित संशोधन में संविधान के अनुच्छेद 243 में बदलाव किया जाएगा, जो सेना प्रमुख की नियुक्ति और सशस्त्र बलों के कमांड से जुड़ा है। संशोधन के तहत “कमांडर-इन-चीफ” नाम से एक नया संवैधानिक पद भी बनाने की तैयारी है।

इस संशोधन बिल पर 14 नवंबर को नेशनल असेंबली में वोटिंग होगी। इसे देखते हुए सरकार ने अपने सभी मंत्रियों के विदेशी दौरे रद्द कर दिए हैं। माना जा रहा है कि मौजूदा सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर, जो 2027 में रिटायर होने वाले हैं, को इस संशोधन से लाइफटाइम अधिकार देने की कोशिश की जा सकती है। इस कदम का इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने विरोध किया है।

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि सरकार ने इस संशोधन पर उनका समर्थन मांगा है। सरकार ने अब तय किया है कि 27वें संशोधन का अंतिम मसौदा इस हफ्ते संसद के ऊपरी सदन सीनेट में पेश किया जाएगा। डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने संसद में पुष्टि की कि संशोधन पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत लाया जाएगा और इसमें कोई जल्दबाजी नहीं होगी।

नेशनल असेंबली की 336 में से 326 सीटें फिलहाल भरी हुई हैं, और संविधान संशोधन पारित करने के लिए 224 वोट की जरूरत होगी। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास करीब 230 सीटें हैं, इसलिए बिल के आसानी से पारित होने की संभावना है, हालांकि सीनेट में इसे चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं, PTI ने इस संशोधन का खुला विरोध करने का ऐलान किया है। पार्टी नेता हामिद खान ने आरोप लगाया कि सरकार संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इस बीच, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू (PML-Q) के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की और प्रस्तावित संशोधन पर चर्चा की। खुद शरीफ ने भी अपनी सहयोगी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात कर उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश की है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.