ताजा खबर
IPL 2026 आरसीबी की ऐतिहासिक जीत हेजलवुड और भुवनेश्वर की धारदार गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 75 ...   ||    ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||   

टाइम मैगजीन ने ट्रम्प को पर्सन ऑफ द ईयर चुना, कवर पर मिली जगह, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 12, 2024

मुंबई, 12 दिसंबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। टाइम मैगजीन ने अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को 2024 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना। साल 2016 के बाद यह दूसरा मौका है, जब ट्रम्प को पर्सन ऑफ द ईयर चुना गया है। टाइम पर्सन ऑफ द ईयर किसी को भी चुना जा सकता है, जरूरी नहीं कि उसने अच्छे काम किए हों। पर्सन ऑफ द ईयर बनने के बाद अब ट्रम्प न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के ट्रेडिंग डे की शुरुआती बेल बजाएंगे। यह किसी भी इंसान के लिए बड़े सम्मान की बात मानी जाती है। इस साल के पुरस्कार के लिए के लिए ट्रम्प, कमला हैरिस, इलॉन मस्क, बेंजामिन नेतन्याहू और वेल्स की राजकुमारी केट मिडलटन के बीच मुकाबला था।

डोनाल्ड ट्रम्प और टाइम मैगजीन के बीच तल्खी भरे रिश्ते रहे हैं। ट्रम्प कई बार इसकी आलोचना कर चुके हैं। 2012 में उन्होंने कहा था कि टाइम मैगजीन ने उन्हें 100 सबसे शक्तिशाली लोगों में शामिल न करके सारी विश्वसनीयता खो दी है। 2015 में तत्कालीन जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल के पर्सन ऑफ द ईयर बनने पर ट्रम्प ने एक्स पर लिखा, मैंने आपको बताया था कि टाइम मैगजीन मुझे कभी भी पर्सन ऑफ द ईयर नहीं चुनेगी, भले ही मैं सबसे ज्यादा पसंदीदा हूं। उन्होंने ऐसे इंसान को चुना है जो जर्मनी को बर्बाद कर रहा है। 2016 में पर्सन ऑफ द ईयर बनने पर ट्रम्प ने इसे बड़ा सम्मान बताया था। इसके अगले साल ट्रम्प का कहना था कि अगर वो इंटरव्यू और फोटोशूट के लिए तैयार हो जाते तो उन्हें 2017 में भी यह खिताब दिया जाता। हालांकि टाइम मैगजीन ने इस दावे को खारिज कर दिया था।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.