ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

ट्रम्प की हत्या के लिए युवक ने माता-पिता को मारा, घर में गोली मारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 13, 2025

मुंबई, 13 अप्रैल, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में फेडरल अधिकारियों ने हाल ही में 17 साल के युवक को अपने माता-पिता के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया है। युवक ने फाइंनेंशियली इंडिपेंडेंट होने के लिए यह कदम उठाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों ने कोर्ट में बताया कि निकिता कैसाप नाम का यह युवक राष्ट्रपति ट्रम्प की हत्या करना चाहता था, इसके लिए उसे पैसे और संसाधनों की जरूरत थी। जांचकर्ताओं को उसके पास से कुछ लिखित दस्तावेजों और टेक्स्ट मैसेज मिले हैं, जिनमें राष्ट्रपति की हत्या और अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकने के अपील की गई है। वाउकेशा काउंटी अदालत के अनुसार, कैसाप पर 9 आरोप हैं, जिनमें हत्या के दो मामले और शव छिपाने के दो मामले शामिल हैं। इसके अलावा तीन मामले राष्ट्रपति की हत्या, षडयंत्र और मास डिस्ट्रक्शन के हथियारों का इस्तेमाल करने की साजिश के हैं। अभी तक कैसाप के वकीलों ने इस मामले पर मीडिया से कोई बात नहीं की है।

वहीँ, आरोपी की मां तातियाना कैसप और उनके सौतेले पिता डोनाल्ड मेयर अपने घर के अंदर गोली लगने से मृत पाए गए। अधिकारियों का मानना ​​है कि उनकी हत्या 11 फरवरी को की गई थी। पुलिस ने शुरू में कैसाप को अपने सौतेले पिता की SuV चुराने और बंदूक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था। कैसाप के फोन पर 'द ऑर्डर ऑफ नाइन एंगल्स' से जुड़ी सामग्री मिली है, जो "हिटलर के नाजी विचारों से प्रेरित चरमपंथी विचार रखने वालों का एक नेटवर्क है"। जांचकर्ताओं के मुताबिक, उन्हें राष्ट्रपति की हत्या, बम बनाने और आतंकवादी हमलों से जुड़ा एक लेटर और कुछ तस्वीरों भी मिली हैं।

FBI को मिले तीन पेज के दस्तावेज में अमेरिका में राजनीतिक क्रांति लाने और "गोरे लोगों को बचाने" के लिए ट्रम्प की हत्या की अपील की गई थी। दस्तावेज में हिटलर की तस्वीर के साथ लिखा था- हिटलर की जय हो, श्वेत जाति की जय हो। FBI को उसके फोन से एक तस्वीर और कुछ मैसेज भी मिले, जिसमें ड्रोन का हमला करने के लिए किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा, इसकी जानकारी थी। आरोपी के मोबाइल से उसके सौतेले पिता के क्रेडिट और डेबिट कार्ड की तस्वीरें और बैंक अकाउंट यूजर नेम और पासवर्ड भी मिला था। वहीँ, पिछले महीने निकिता कैसाप के क्लासमेट ने शेरिफ ऑफिस में बताया था कि आरोपी अपने माता-पिता की हत्या करने की प्लानिंग कर रहा है,लेकिन उसके पास बंदूक नहीं है। कैसाप ने अपने क्लासमेट से कहा था कि वह किसी ऐसे इंसान से दोस्ती करेगा जिसके पास बंदूक होगी और उसे चुरा लेगा। उसने यह भी कहा था कि वह रूस में किसी इंसान के संपर्क में है और वे अमेरिकी सरकार को उखाड़ फेंकने और ट्रम्प की हत्या करने की योजना बना रहे हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.