ताजा खबर
कुदरत का करिश्मा ये हैं दुनिया के सबसे ऊंचे पेड़ जो छूते हैं आसमान की ऊंचाइयां   ||    सफ एक रात की नींद पूरी न होने पर दमाग में क्या होता है वशेषज्ञों ने बताया चौंकाने वाला सच   ||    सफेद बालों से छुटकारा दिलाएगी प्राचीन जापानी तकनीक: लकड़ी की कंघी और मसाज का जादू   ||    यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||   

जाकिर नाइक लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों से मिला, लाहौर की मस्जिद में दिया भाषण, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 19, 2024

मुंबई, 19 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत में वांटेड इस्लामिक प्रचारक जाकिर नाइक को पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लोगों के साथ देखा गया। इंडिया टुडे के मुताबिक जाकिर लाहौर की बादशाही मस्जिद में एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। वहां उसने लगभग 1.5 लाख लोगों की भीड़ के बीच भाषण दिया। इस दौरान उसे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मुजम्मिल इकबाल हाशमी, मुहम्मद हारिस धर और फैसल नदीम के साथ देखा गया।
अमेरिका ने इन तीनों को 2008 से अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया हुआ है। इस मीटिंग के बाद फैसल नदीम और मुजम्मिल हाशमी ने जाकिर की यात्रा को प्रमोट करने के लिए ऑनलाइन कैंपेन भी चलाया।

जाकिर बीते दिनों पाकिस्तान पहुंचा था। वह यहां एक महीने की यात्रा पर आया है। उसकी यह यात्रा स्टेट गेस्ट के तौर पर है, जो आमतौर पर विदेशी देशों के हाई प्रोफाइल नेताओं को दी जाती है। जाकिर की आतंकवादियों के साथ बैठकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा की है। भारत ने जाकिर की यात्रा की निंदा की है। आपको बता दें, जाकिर 2016 से भारत में वांटेड है। उस पर भड़काऊ भाषण देने, मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकवाद फैलाने के आरोप हैं। दरअसल, जुलाई 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 5 आतंकियों ने एक हमले को अंजाम दिया था, जिसमें 29 लोग मारे गए थे। इस घटना की जांच में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, उनमें से एक ने बताया था कि वो जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित है। इसके बाद मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने मामले की जांच की। शुरुआती जांच के बाद भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने उस पर 2016 में UAPA और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद वह भारत से भागकर सऊदी अरब चला गया था। वहां से मलेशिया चला गया और तब से वहीं रह रहा है। वहां मलेशिया के तत्कालीन PM महाथिर मोहम्मद ने उसे सरकारी संरक्षण मुहैया कराया था।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.