ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

Diwali 2023 क्या आप जानते हैं, क्यों दिवाली पूजा में माता लक्ष्मी की आरती नहीं की जाती ? कारण जानकर चौंक जाएंगे आप

Photo Source :

Posted On:Sunday, November 12, 2023

दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। जहां एक ओर दिवाली का धार्मिक रूप से बहुत महत्व माना जाता है, वहीं दूसरी ओर अमावस्या तिथि के दिन पड़ने के कारण ज्योतिष शास्त्र में भी इसका विशेष स्थान है। दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। दिवाली पूजा के दौरान लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने से घर में साल भर बरकत बनी रहती है। दिवाली पूजा से जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि इस दिन देवी लक्ष्मी की आरती नहीं करनी चाहिए। इस बारे में जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स।

दिवाली पर क्यों नहीं करते मां लक्ष्मी की आरती?

  • पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ, शुभ कार्य आदि में आरती को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। आरती (आरती करने के नियम) के बिना धार्मिक कार्य पूरे नहीं होते हैं।
  • हिंदू धर्म में नियम है कि जब किसी देवता का आह्वान किया जाता है तो शंख बजाया जाता है और फूल चढ़ाए जाते हैं।
  • वहीं, जब किसी देवी-देवता की पूजा पूरी हो जाती है तो उन्हें भोग लगाकर आरती की जाती है।
  • आरती हमेशा पूजा के अंत में की जाती है। इसलिए आरती इस बात का प्रतीक है कि पूजा समाप्त हो गई है और देवता चले गए हैं।
  • मेहमान के जाते ही हम खड़े हो जाते हैं. इसी प्रकार खड़े होकर आरती की जाती है। फिर देवी-देवता चले जाते हैं।
  • दिवाली से जुड़ी एक मान्यता यह भी है कि देवी लक्ष्मी-गणेश की पूजा के बाद उनकी मूर्ति घर में रखनी चाहिए और पूरे साल उनकी पूजा करनी चाहिए।
  • फिर अगले वर्ष लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का विसर्जन करना चाहिए। इससे दिवाली के बाद पूरे साल घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे में अगर दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की आरती की जाए तो यह इस बात का प्रतीक है कि मां लक्ष्मी घर छोड़कर चली गई हैं.


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.