ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

Dharma News Desk : अगर आप भी एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाते हैं, तो हा जाएं सावधान, जानिए क्यों ?

Photo Source :

Posted On:Saturday, November 5, 2022

इस साल देव उठानी एकादशी 4 नवंबर 2022 को हैं और 5 नवंबर को तुलसी विवाह है जिसे कुछ हिस्सों में छोटी दिवाली भी कहा जाता है । तुलसी के पौधे का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ दिनों में तुलसी या तुलसी के पत्तों को लगाना अशुभ माना जाता है।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र पौधा माना जाता है। भारत में लगभग हर घर में तुलसी के पौधे को जगह दी जाती है। इस पौधे को प्रतिदिन जल चढ़ाया जाता है और इसकी पूजा भी की जाती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ होता है और इस पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है। ऐसा माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और परिवार पर भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

तुलसी के पौधे को जल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन रविवार और एकादशी तिथि को जल चढ़ाना वर्जित माना जाता है। रविवार के दिन तुलसी को जल चढ़ाना वर्जित माना जाता है। मान्यता के अनुसार ऐसा इसलिए है क्योंकि रविवार के दिन माता तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं। रविवार के दिन तुलसी में जल चढ़ाया जाए तो इससे माता तुलसी का व्रत टूट जाता है। जिससे भगवान विष्णु की कृपा भी नहीं मिलती है।

एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाना भी अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के रूप में शालिग्राम से हुआ है। इसी वजह से देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह बड़ी धूमधाम से होता है. माता तुलसी प्रत्येक एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और इसलिए एकादशी पर जल चढ़ाने से परहेज करती हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.