ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

Mangal Gochar 2024 : तीन दिन बाद 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सभी कार्य में मिलेगी सफलता

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 12, 2024

वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी ग्रहों के स्वामी मंगल जल्द ही अपनी राशि बदलने वाले हैं। मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। क्योंकि मंगल को भूमि, साहस, आत्मविश्वास और धन का कारक ग्रह माना जाता है। जब मंगल अपनी राशि बदलता है तो इसका असर इन सभी क्षेत्रों पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि तीन दिन बाद यानी 15 मार्च को मंगल ग्रह अपनी राशि बदलने जा रहा है। ज्योतिषियों के मुताबिक मंगल ग्रह शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेगा। तो आज इस खबर में हम जानेंगे कि शनि की राशि कुंभ में मंगल के प्रवेश से किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल के कुंभ राशि में प्रवेश से मेष राशि वालों के जीवन में बदलाव आएगा। जिन लोगों ने शेयर बाजार में निवेश किया है उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। आपको परिवार या कहीं और से शुभ समाचार भी मिल सकता है। नये व्यापार में विस्तार होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए मंगल का गोचर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। आप परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा की योजना बना सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। आप विदेश यात्रा की योजना भी बना सकते हैं। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

कन्या राशि

मंगल का शनि की राशि कुंभ में प्रवेश कन्या राशि वालों के लिए शुभ माना जा रहा है। गोचर के बाद जीवन में सुख और शांति का माहौल रहेगा। आपको मानसिक तनाव से भी राहत मिल सकती है। परंतु किसी के बहकावे में आकर कोई कार्य न करें। कुछ भी करने से पहले अच्छे से सोच लें. अपना ख्याल रखें।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.