ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

Sawan 2024: सोमवार को शुरू और सोमवार पर ही समाप्त होगा सावन, वीडियो में देखें कैसे बन रहा है अद्भुत संयोग

Photo Source :

Posted On:Monday, July 8, 2024

सावन का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह पूरा महीना भोलेनाथ की आराधना के लिए समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल का सावन बेहद शुभ माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान कई आश्चर्यजनक संयोग बन रहे हैं। वहीं, इस बार का सावन और भी खास है क्योंकि इसकी शुरुआत सोमवार से हो रही है और इसका समापन भी सोमवार को ही होगा, तो आइए जानते हैं इस दौरान (Sawan 2024) बनने वाले कुछ अद्भुत संयोगों के बारे में, जो प्रकार हैं -

सावन की शुरुआत और समापन सोमवार को होगा

वैदिक पंचांग के अनुसार सावन माह की शुरुआत 22 जुलाई, सोमवार से होगी। वहीं इसका समापन सोमवार 19 अगस्त को रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर होगा. इसके साथ ही सावन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई 2024 दिन रविवार को दोपहर 03:46 बजे शुरू होगी। उदयातिथि को देखते हुए 22 जुलाई से सावन शुरू होगा।

अद्भुत संयोग

इस बार सावन के पहले सोमवार यानी 22 जुलाई को सुबह से रात 11.40 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. इसके अलावा प्रीति योग और श्रवण नक्षत्र योग भी रहेगा। इसके बाद अगले दिन 23 जुलाई को सुबह 05:57 बजे से दोपहर 12:05 बजे तक पुष्कर योग रहेगा।

शिव नमस्कार मंत्र

शम्भवाय च मयोभवाय च नम: शंकराय च मयस्कराय च नम: शिवाय च शिवतराय च।

ईशान: सर्वविद्यानामिस्वर: सर्वभूतानां ब्रह्माधिपतिमहिर्बम्हनोदपतिरभम्हा शिव मे अस्तु सदाशिवोम।

महामृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।

उर्वारुकमिवबन्धन की मृत्यु।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.