ताजा खबर
ट्रंप की जिस प्रेस डिनर पार्टी में चली अंधाधुंध गोलियां वहां पूरी नहीं थी सुरक्षा, अमेरिका में ही उठ...   ||    रेयर अर्थ मैटेरियल का नया ग्लोबल हब बना मलेशिया पेंटागन के साथ $1 बिलियन की डील, चीन के एकाधिकार को ...   ||    LSG vs KKR सुपर ओवर में कोलकाता की जीत, रिंकू सिंह ने अकेले पलटा मैच, लखनऊ की लगातार 5वीं हार   ||    IPL 2026 KKR के साथ हुई बेईमानी? बल्लेबाज के शरीर पर लगी गेंद, तो दिया गया रन आउट, इस नियम ने चौंकाय...   ||    आत्मनिर्भरता की मिसाल होशियारपुर में सरपंच खुद बनते हैं 'गेटमैन', गांव की सुरक्षा के लिए ट्रेन को दि...   ||    दिल्ली बनाम नई दिल्ली: क्या वाकई दोनों एक ही हैं? जानें क्षेत्रफल, इतिहास और प्रशासन का असली अंतर   ||    एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||   

महाकालेश्वर में शुरू हुई शिवनवरात्रि, पुजारी और श्रद्धालुओं ने शुरू किया व्रत !

Photo Source :

Posted On:Friday, February 10, 2023

महाकाल मंदिर में शुक्रवार से शिवनवरात्रि शुरू हो गई है। पुजारियों ने चंदन का लेप लगाकर भगवान महाकाल को दूल्हा बनाया। नए वस्त्र पहनकर आरती उतारी। इसके साथ ही अब 9 दिनों तक भगवान का विभिन्न रूपों में श्रृंगार किया जाएगा।

शिवनवरात्रि के पहले दिन नैवेद्य कक्ष में भगवान चंद्रमौलेश्वर की पूजा की गई और कोटितीर्थ के पास स्थित भगवान कोटेश्वर और रामेश्वर महादेव की पूजा की गई। इसके बाद गर्भगृह में पुजारी घनश्याम गुरु के आचार्यत्व में 11 ब्राह्मणों ने अभिषेक किया और एकादश-एकादशी रूद्र पाठ किया। आज दोपहर 2 बजे प्रसाद आरती और 3 बजे संध्या पूजा के बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। शिवनवरात्रि के पहले दिन, भगवान को सोला, दुपट्टा और मेखला पहनाए जाने के साथ चांदी के आभूषणों से सजाया गया था।

पुजारी और भक्तों ने शुरू किया उपवास:-

देवी दुर्गा की पूजा करने वाले भक्त चैत्र और शारदीय नवरात्रि में उपवास रखते हैं। इसी तरह महादेव के भक्त शिवनवरात्रि करते हैं। पुजारी महेश गुरु के मुताबिक, महाकाल मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु भी शुक्रवार से 9 दिन का उपवास शुरू करेंगे.


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.