ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

Aaj Ka Rashifal: आज नवमी तिथि पर चमकेंगे 4 राशियों के सितारे, जानें आपका कैसा रहेगा दिन?

Photo Source :

Posted On:Wednesday, October 1, 2025

आज 1 अक्टूबर 2025, बुधवार है और शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज का दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप देवी सिद्धिदात्री की पूजा को समर्पित है। इस पावन दिन पर बालव, कौलव और तैतिल करण बन रहे हैं, वहीं नक्षत्र की बात करें तो दिन की शुरुआत पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से होगी और शाम होते-होते उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश हो जाएगा। दिशा शूल उत्तर दिशा में है।

ग्रहों की स्थिति आज कुछ यूं रहेगी:

  • चंद्रमा और शनि मीन राशि में,

  • मंगल तुला में,

  • गुरु मिथुन में,

  • बुध कुंभ में,

  • सूर्य और बुध कन्या में,

  • शुक्र और केतु सिंह राशि में संचरण कर रहे हैं।

इस ज्योतिषीय संयोग के आधार पर जानते हैं पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से कि कैसा रहेगा आज सभी 12 राशियों का दिन:


मेष राशि

दूसरों पर निर्भर रहना भारी पड़ सकता है। कार्यस्थल पर किसी के बहकावे में न आएं। द्वेष की भावना त्यागें और पारिवारिक समस्याओं को शांत चित्त से सुलझाएं। आर्थिक रूप से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

वृषभ राशि

प्रियजनों से मुलाकात होगी, उपहार भी मिल सकता है। मगर वाणी पर संयम रखें, वरना अच्छे काम बिगड़ सकते हैं। व्यापार में लाभ और दिन के अंत में अचानक धन लाभ के योग हैं।

मिथुन राशि

दिन शुभ रहेगा। कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रह सकता है। योजनाएं सफल होंगी यदि आत्मविश्वास से आगे बढ़ें।

कर्क राशि

परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे असंतोष बढ़ सकता है। परंतु बाहर के लोगों से सहयोग मिलेगा और जरूरी काम पूरे होंगे। खर्चों पर नियंत्रण की कोशिश सफल रहेगी।

सिंह राशि

सत्संग और धार्मिक क्रियाकलापों से मन को शांति मिलेगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या राशि

घर में मेहमानों का आगमन होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी काम से खुश होंगे। मित्रों के साथ मौज-मस्ती का भी समय मिलेगा।

तुला राशि

व्यापार में सतर्कता जरूरी है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि

आज किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। नई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।

धनु राशि

व्यापार में फायदा होगा। आमदनी बढ़ेगी और यात्रा से लाभ मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे।

मकर राशि

दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से होगी। भूमि या संपत्ति से लाभ होगा। अनुभव से लाभ मिलेगा, मगर पारिवारिक वातावरण थोड़ा अशांत रह सकता है। किसी की निंदा करने से बचें।

कुंभ राशि

कार्य समय पर पूरे होने से तनाव कम होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। देव-दर्शन का योग है, लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे।

मीन राशि

व्यवसाय में अधिक विश्वास किसी पर न करें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। यात्रा योग बन रहा है, पर निर्णय सोच-समझकर लें।

नवमी पर विशेष सुझाव:
आज देवी सिद्धिदात्री की उपासना से सभी सिद्धियां प्राप्त हो सकती हैं। कन्या पूजन करने से विशेष पुण्य मिलता है। व्रत-पूजन के साथ अपने कर्मों को संतुलित रखने का प्रयास करें।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.