ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

Janmashtami 2024 इस साल वैशाख माह में कब मनेगी? जानें शुभ तिथि और पूजा विधि

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 27, 2024

वैदिक कैलेंडर के अनुसार, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष के आठवें दिन मनाई जाती है। यह दिन बहुत खास माना जाता है क्योंकि इस दिन छोटे गोपाल श्री कृष्ण की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन व्रत रखने का भी प्रावधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर विधि-विधान से पूजा करते हैं, उन्हें भगवान श्री कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस माह में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 1 मई को है। ऐसे में हम जानेंगे कि मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की शुभ तिथि क्या है, शुभ मुहूर्त क्या है और पूजा विधि क्या है।

कब है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख माह में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 1 मई को है. कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 1 मई को सुबह 5:45 बजे शुरू होगी और अगले दिन यानी 2 मई, गुरुवार को सुबह 4:01 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार वैशाख मास की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 1 मई 2024, बुधवार को मनाई जाएगी।

कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान का ध्यान करके दिन की शुरुआत करें। इसके बाद मंदिर को अच्छे से साफ करें। इसके बाद मंदिर को गंगा जल छिड़क कर पवित्र करें। मंदिर को गंगाजल से पवित्र करके एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर उस पर राधा रानी और श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित करें।

मूर्ति स्थापित करने के बाद देसी घी का दीपक जलाएं और भगवान श्री कृष्ण की आरती करें। आरती करने के बाद श्री कृष्ण के जन्म से जुड़ी कथा का पाठ करें। पाठ करने के बाद भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाएं। प्रसाद में तुलसी दल अवश्य डालें। प्रसाद चढ़ाने के बाद भगवान से क्षमा मांगें। साथ ही जीवन में सुख और शांति के लिए प्रार्थना करें। अंत में गरीबों को खाना खिलाएं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.