ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

जानें कोरोना वैक्सीन के 5 मिथक और उनका सच |

Photo Source :

Posted On:Monday, April 26, 2021

आप समाचार में सोशल मीडिया पर या दोस्तों या परिवार के सदस्यों से COVID-19 टीकों के बारे में परस्पर नेगेटिव जानकारी देख और सुन सकते हैं। कभी-कभी, यह बताना मुश्किल हो सकता है कि इन दिनों क्या सच है क्या झूट | वैक्सीन लगवाना एक व्यक्तिगत निर्णय है।
लेकिन वैक्सीन को लेकर लोगों के जहन में कई सवाल और मिथक हैं जिनकी वजह से वे वैक्सीन लगवाने से बच रहे है | जानिए वैक्सीन के कुछ मिथ |

  • पहले ही कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोग वैक्सीन क्यों लगवाएं ?
डॉक्टर्स के मुताबिक जिन्हें पहले भी कोरोना हो चुका है उन्हें दोबारा संक्रमण हो सकता है। ऐसे में संक्रमण से बना एंटीबॉडी वायरस से लड़ने में मदद करता है लेकिन साथ ही वैक्सीन लगवाने के बाद आप ज्यादा सुरक्षित हो जाते हैं। यानी दोबारा कोरोना हुआ तो गंभीर बीमार नहीं पड़ेंगे।
  • COVID-19 वैक्सीन को इतनी जल्दी बनाया गया है, यह सुरक्षित नहीं होगा |
यह पूरी तरह से झूठ है। कोविद-१९ वैक्सीन में से कोई भी आपको संक्रमण नहीं दे सकता है। इनमें से किसी भी वैक्सीन में जीवित वायरस का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वैक्सीन लेने के बाद हल्का बुखार और सर्दी के लक्षण दिख सकते हैं।

  • COVID-19 वैक्सीन महिलाओं में बांझपन का कारण बनता है और गर्भवती महिलाओं को नहीं दिया जाना चाहिए |
इस दावे पर कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि COVID-19 वैक्सीन महिलाओं में प्रजनन क्षमता को प्रभावित या नुकसान करता है | जो महिलाएं गर्भवती हैं वे वैक्सीन प्राप्त करने का निर्णय ले सकती हैं जब वे इसे प्राप्त करने के लिए योग्य हो जाते हैं। यह कहा गया है कि गर्भवती महिलाएं अपने डॉक्टर्स के साथ अपने विकल्पों पर चर्चा करें, ताकि वे ऐसे निर्णय ले सकें जो उनके लिए सही हों।

  • अगर मैं वैक्सीन लगवाता हूं तो मुझे कोरोना हो जाएगा |
यह पूरी तरह से झूठ है। कोविद-१९ वैक्सीन में से कोई भी आपको संक्रमण नहीं दे सकता है। इनमें से किसी भी वैक्सीन में जीवित वायरस का इस्तेमाल नहीं किया गया है। वैक्सीन लेने के बाद हल्का बुखार और सर्दी के लक्षण दिख सकते हैं।

  • COVID -19 की वैक्सीन लगवाने के बाद मैं बिना मास्क के घूम सकता हूं |
नहीं। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क लगाना जरूरी होगा क्योंकि यह वैक्सीन १००% सुरक्षित नहीं है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.