ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

क्या टूटने के कगार पर हैं SBI-PNB ? सरकार ने खोली सच्चाई,जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Friday, January 13, 2023

सरकार की ओर से आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया जारी है. इसी बीच कुछ मीडिया घरानों ने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंकों एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा के निजीकरण का दावा करना शुरू कर दिया. जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर फैली, इन बैंकों के करोड़ों ग्राहक हैरान रह गए। लेकिन अब सरकार के आधिकारिक फैक्ट चेकर 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने इस रिपोर्ट का पर्दाफाश किया है।

पीआईबी की ओर से बताया गया कि कई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में यह दावा किया गया था कि नीति आयोग ने 3 बैंकों एसबीआई और पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा के निजीकरण से जुड़ी सिफारिशें जारी की हैं. यह खबर बैंक ग्राहकों के बीच तेजी से फैली। अब पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से बताया गया है कि यह खबर पूरी तरह से गलत है। नीति आयोग द्वारा ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है।

दरअसल, इस खबर को लोगों ने इसलिए भी सच माना क्योंकि अगस्त 2019 में सरकार ने कई बैंकों का विलय कर दिया था। इसके बाद देश में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या घटकर 12 रह गई। हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा था कि सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों और एक सामान्य बीमा कंपनी के निजीकरण की योजना बनाई जा रही है। केंद्र के आधिकारिक फैक्ट चेकर 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने लोगों को इस तरह के भ्रामक संदेशों को फॉरवर्ड करने के प्रति आगाह किया है। पीआईबी फैक्ट चेक की ओर से जारी ट्वीट में सरकार ने बताया कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। इस तरह के भ्रामक संदेशों को फॉरवर्ड न करें। यह ट्वीट पीआईबी ने 8 जनवरी को किया है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.