ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

FactCheck News : 'पत्थरबाजों की खातिरदारी करती हुई बाबाजी की पुलिस', क्या कानपुर में दंगाइयों पर रात को बरसाए गए डंडे,जानें सच

Photo Source :

Posted On:Tuesday, June 28, 2022

दोस्तों, हाल ही में, उत्तर प्रदेश के कानपुर में पथराव और हिंसा की दो घटनाएं हुई जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसमें से एक वीडियो को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि आधी रात को उत्तर प्रदेश की पुलिस ने 'दंगाइयों' पर लाठी चार्ज किया हैं आपको बता दें कि, 3 जून शुक्रवार को कानपुर में पथराव और हिंसा की घटनाएं हुईं जिसके बाद मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि, दंगा और हत्या के प्रयास के आरोप में पुलिस ने करीब 36 लोगों को गिरफ्तार भी किया हैं इसके अलावा वहीं 1,000 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने सूचीबद्ध भी किया है इसके आगे मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि, सीएम योगी ने पुलिस को जिम्मेदार लोगों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है तो चलिए अब आपको इस वायरल वीडियो की सच्चाई के बारे में बता दें

जानें, वायरल हुआ यूपी पुलिस का लोगों को पीटते हुए वीडियो !
आपको बता दें कि, आजकल सोशल मीडिया पर कथित कानपुर दंगाइयों पर पुलिस कार्रवाई के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं और उनमें से ही एक वीडियो में पुलिसकर्मी रात को सडक पर कई लोगों पर लाठीचार्ज करते हुए दिखाया गया हैं आपको बता दें कि, इतना ही नही उसके बाद कई लोगों ने उस वायरल वीडियो को शेयर भी किया हैं सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल @YogiDevnath2 से इस वीडियो को ट्वीट करते हुएकैप्शन लिखा हैं कि, ''आधी रात को कानपुर की गलियों से आती हुई इन विचित्र प्रकार की आवाज़ को ही शास्त्रों में शुकुन कहा गया है... जिहादी पत्थरबाजों की अच्छे से खातिरदारी करती हुई बाबाजी की पुलिस। ''

क्या है वायरल वीडियो का सच?
बता दें कि इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक ये वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का नहीं है। ये वीडियो साल 2020 का है। ये घटना महाराष्ट्र के ठाणे के मुंब्रा इलाके में हुई थी। जब वायरल वीडियो के कीफ्रेम की रिवर्स इमेज सर्च किया गया तो पता चला कि वीडियो को जिस दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, वो फर्जी है। ये वीडिया पहले भी गलत दावों के साथ इंटरनेट में वायरल किया जा चुका है। अब आपको इस वीडियो के बारे में बता दें कि, दरअसल, ये वीडियो मार्च 2020 का हैं और इस वीडियो को एक रिपोर्टर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 29 मार्च 2020 को अपलोड किया हैं और अब ये महाराष्ट्र का वीडियो करीब 2 साल के बाद में भ्रामक दावे के साथ में शेयर किया जा रहा है मगर ये सच नहीं हैं


आधी रात को कानपुर की गलियों से आती हुई इन विचित्र प्रकार की आवाज़ को ही शास्त्रों में शुकुन कहा गया है...

जिहादी पत्थरबाजों की अच्छे से खातिरदारी करती हुई बाबाजी की पुलिस 🦁 pic.twitter.com/5cNO0P7flk

— Yogi Devnath (@YogiDevnath2) June 4, 2022


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.