ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

Fact Check: शादी के बाद पहले ससुर, देवर और फिर पति बनाते हैं संबंध, जानिए इस वायरल महिला के दावे की सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक महिला का दावा है कि “राजस्थान में एक परंपरा के तहत शादी के बाद पहले ससुर, फिर देवर और फिर पति के साथ संबंध बनाए जाते हैं, और पहले बच्चे को गिरा दिया जाता है।” इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। कई लोग इसे राजस्थान की छवि को बदनाम करने वाला बता रहे हैं और संबंधित महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आइए जानते हैं इस वायरल दावे की हकीकत क्या है:


क्या दावा किया जा रहा है?

वायरल वीडियो में एक युवती एक पॉडकास्ट के दौरान यह अजीब और चौंकाने वाला दावा करती नजर आ रही है कि राजस्थान में यह परंपरा आज भी मानी जाती है कि शादी के बाद महिला को पहले अपने ससुर और देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाना पड़ता है, उसके बाद ही पति के साथ। साथ ही पहला बच्चा पैदा होने पर उसे गर्भपात करवा कर गिरा दिया जाता है।


कैसे हुआ वीडियो वायरल?

यह वीडियो X (पूर्व में ट्विटर) सहित फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स पर तेजी से वायरल हुआ। कई यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। विशेष रूप से राजस्थान के लोगों ने इस वीडियो को पूरी तरह से झूठा और अपमानजनक बताया।


क्या कहती है पुलिस?

राजस्थान पुलिस ने इस वीडियो पर तत्काल संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि:

“राजस्थान में ऐसी कोई परंपरा या रस्म नहीं है। यह दावा पूर्णतः फर्जी, झूठा एवं भ्रामक है। आप सभी से निवेदन है कि ऐसी फर्जी खबरों और अफवाहों पर ध्यान न दें। फेक न्यूज प्रसारित करना कानूनन दंडनीय है।”

यह बयान राजस्थान पुलिस ने @PoliceRajasthan ट्विटर/X हैंडल से जारी किया है।


इंडिया टीवी फैक्ट चेक टीम की जांच

इंडिया टीवी की फैक्ट चेक टीम ने इस वीडियो की पूरी बैकग्राउंड जांच की और पाया कि:

  • वीडियो किसी अज्ञात पॉडकास्ट शो का हिस्सा है।

  • युवती के द्वारा किए गए दावे बिना किसी प्रमाण या संदर्भ के किए गए हैं।

  • वीडियो का कोई ऐतिहासिक, सामाजिक या सांस्कृतिक आधार नहीं है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.