ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

Fact Check: तौबा-तौबा गाने पर क्या मुथैया मुरलीधरन ने किया डांस, क्या है वायरल दावे की सच्चाई?

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 3, 2024

फैक्ट चेक न्यूज डेस्क !!! सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो और पोस्ट वायरल होते रहते हैं. कई वीडियो नकली हैं तो कई असली. ऐसे में इन दिनों फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस बार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स विक्की कौशल की फिल्म 'बैड न्यूज' के गाने 'तौबा तौबा' पर डांस कर रहा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ये शख्स श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन हैं. दरअसल, फेसबुक यूजर देव कुमार झा ने 31 जुलाई को एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'यकीन करना मुश्किल है कि ये वही श्रीलंकाई मुथैया मुरलीधरन हैं, जो अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचाते थे, अब खुद डांस कर रहे हैं और डांस कमाल का है.'


जब वायरल दावे की जांच की तो हमने पाया कि यही वीडियो 22 जुलाई 2022 को किरण जे नाम की कोरियोग्राफर के इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। इसके साथ उन्होंने लिखा, "इस माहौल से उबर नहीं पा रहा हूं, इस यादगार दिन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद बेंगलुरु। ढेर सारा प्यार।" यह वीडियो 25 जुलाई को किरण के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया गया है. किरण के फेसबुक अकाउंट पर उनके बेंगलुरु वर्कशॉप का एक वीडियो भी अपलोड किया गया है. आपको बता दें कि किरण जोपाल एक मशहूर कोरियोग्राफर हैं।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.