ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

Fact Check: सूर्यकुमार यादव ने पाक क्रिकेटर को बताया आतंकी? जानें क्या है वायरल VIDEO की सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 27, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले के बाद एक विवादित दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दावा किया गया कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ी साहिबजादा फरहान को “आतंक की धरती से आया खिलाड़ी” बताया और यह भी कहा कि “ऐसे खिलाड़ी आतंक जैसा ही बर्ताव करते हैं।”

इस कथित बयान का स्क्रीनशॉट कई फेसबुक, X (पूर्व में ट्विटर) और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। इसमें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकार और सूर्यकुमार यादव के बीच बातचीत को दिखाया गया है, जिसमें उन्हें कथित तौर पर फरहान के 'बंदूक चलाने' जैसे जश्न को आतंकी व्यवहार कहने वाला बताया गया है।


फैक्ट चेक टीम ने क्या पाया?

फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की सच्चाई जांचनी शुरू की, तो सबसे पहले 21 सितंबर 2025 को खेले गए भारत-पाकिस्तान मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो खंगाला गया। यह वीडियो Asian Cricket Council (ACC) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है और इसे 22 सितंबर को अपलोड किया गया था।

इस पूरा वीडियो देखने के बाद यह साफ हो गया कि सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐसा कोई भी बयान नहीं दिया, जैसा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो और स्क्रीनशॉट का सच

फेसबुक पर 8 सितंबर और X (ट्विटर) पर 22 सितंबर को कुछ यूजर्स ने एक स्क्रीनशॉट के साथ पोस्ट किया, जिसमें लिखा था:

“पत्रकार: साहिबज़ादा फरहान के अजीब सेलिब्रेशन पर क्या कहेंगे?
सूर्यकुमार यादव: जिस देश की पहचान आतंकवाद हो, वहां के नागरिकों से सभ्यता की उम्मीद करना बेकार है। आतंक की धरती से आए खिलाड़ी, आतंक जैसा ही बर्ताव करेंगे।”

यह कथन सुनने में भले ही तीखा और विवादास्पद लगे, लेकिन इसकी कोई सत्यता नहीं है। फैक्ट चेक में सामने आया कि ये पूरी तरह से मनगढ़ंत बयान है, जिसे बिना किसी पुष्टि के वायरल किया गया।


असल में सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

असल प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने कहा:

“मुझे लगता है कि अब आप लोगों को इंडिया-पाक राइवलरी की बातें बंद करनी चाहिए। अगर दो टीमें बराबर मैच जीत रही हों, तो राइवलरी होती है। लेकिन जब स्कोरलाइन एकतरफा हो, तो राइवलरी नहीं होती। मुझे सही आंकड़ा नहीं मालूम, लेकिन यही सच है।”

उन्होंने कहीं भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की और न ही किसी के सेलिब्रेशन को लेकर आतंक से जोड़ा।


निष्कर्ष: वायरल दावा फर्जी है

  • सूर्यकुमार यादव ने साहिबजादा फरहान को आतंकी नहीं कहा।

  • वायरल पोस्ट और स्क्रीनशॉट झूठे और भ्रामक हैं।

  • पूरा वीडियो उपलब्ध है जिसमें स्पष्ट रूप से दिखता है कि ऐसी कोई टिप्पणी नहीं की गई।

  • यह मामला सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने का एक और उदाहरण है।


लोगों से अपील

सोशल मीडिया पर किसी भी वायरल बयान, फोटो या वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि करें। गलत जानकारी न केवल खेल भावना को चोट पहुंचाती है बल्कि दो देशों के बीच तनाव भी बढ़ा सकती है।


निष्पक्ष खेल भावना को बनाएं रखें

क्रिकेट एक जेंटलमेन का खेल है और खिलाड़ियों को राजनीति या आतंकी टिप्पणी से जोड़ना बेहद अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना है। सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्होंने हमेशा खेल के मैदान में मर्यादा और सम्मान का परिचय दिया है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.