ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

फैक्ट चेक: पुलिस को खदेड़ती ये भीड़ राणा सांगा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन नहीं कर रही थी, जानें वीडियो की असल कहानी

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 2, 2025

हाल ही में उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने संसद में मेवाड़ के राजपूत शासक राणा सांगा को गद्दार कहा था। उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया। इससे राजपूत समाज काफी नाराज है। आगरा में सुमन के आवास पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। सुमन के बयान को लेकर अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए हैं।

इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें भारी भीड़ एक पुल पर पुलिसकर्मियों की एक टीम को खदेड़ती नजर आ रही है। वीडियो के साथ कहा जा रहा है कि महाराणा सांगा के सम्मान में राजपूत समाज के लोग मैदान में उतरे हैं। इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने इस कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया है।

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें महाराष्ट्र में टाइम्स ऑफ इंडिया के पत्रकार मोहम्मद आकिफ का एक्स पोस्ट मिला। 25 जुलाई 2018 की इस पोस्ट में एक वायरल वीडियो मौजूद है। वीडियो के साथ लिखा है कि 24 जुलाई 2018 को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में मराठा क्रांति मोर्चा के आंदोलनकारियों ने कैगांव टोका ब्रिज पर पुलिस को दौड़ा लिया।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.