ताजा खबर
‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||   

फैक्ट चेक: पाकिस्तानी झंडों में लिपटे ताबूतों की इस तस्वीर का बलूचिस्तान ट्रेन अपहरण से कोई संबंध नहीं है

Photo Source :

Posted On:Saturday, March 15, 2025

बलूचिस्तान में अपहृत जाफर एक्सप्रेस ट्रेन के मामले में पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उनके ऑपरेशन में करीब 350 बंधकों को रिहा करा लिया गया है, जबकि 21 बंधकों की हत्या कर दी गई है। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, उन्होंने सभी बलूच लड़ाकों को मार गिराया है तथा उनके चार सैनिक भी मारे गए हैं।

हालांकि, बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) का कहना है कि पाकिस्तानी सेना के दावे झूठे हैं और बलूचिस्तान के सिबी इलाके में लड़ाई अभी भी जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल होने लगी है जिसमें कई ताबूत पाकिस्तानी झंडों में लिपटे नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ कटाक्ष किया जा रहा है कि ये उन पाकिस्तानी सैनिकों के ताबूत हैं जो ट्रेन अपहरण अभियान में मारे गए थे।

तस्वीर को पलटने पर हमें यह तस्वीर फरवरी 2011 में मीडिया संस्थान इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट में मिली। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक तालिबान आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तान के मर्दान स्थित सैन्य अड्डे पर खुद को उड़ा लिया। इसमें 31 आर्मी कैडेट मारे गए और 40 लोग घायल भी हुए। वायरल फोटो इस हमले में शहीद हुए जवानों के ताबूतों की है।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.