ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

Fact Check News : क्या मोदी सरकार कोरोना टीका लगाने पर दे रही पांच हजार रुपये? जानिए क्या हैं इस वायरल मैसेज की पूरी सच्चाई !

Photo Source :

Posted On:Tuesday, October 4, 2022

सोशल मीडिया पर अक्सर नई योजनाओं का प्रचार किया जाता है मगर आजकल एक मैसेज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें इस बात का दावा किया जा रहा है कि, सरकार उन सभी लोगों को पांच हजार रुपये देगी, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली है । गौरतलब है कि, केंद्र सरकार कोरोना महामारी से बचाव के लिए जोरदार टीकाकरण अभियान चला रही है । बता दें कि, आजकल सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज वायरल होते हैं और उनमें कई दावे किए जाते हैं जिन पर आम लोग आंध बंध करके भरोसा कर लेते हैं । आपको बता दें कि, इस संदेश के साथ एक लिंक भी दिया गया है जिसको मैसेज के साथ एक फॉर्म भी जोड़ा गया है।

इस वायरल मैसेज के साथ इस फॉर्म को भरने की अपील की जा रही है । इसके साथ ही लिखा है कि पांच हजार रुपये की राशि साल 2022 तक ही मिलेगी, यानी जिन्हें 30 जुलाई तक दोनों टीके लग चुके हैं। लेकिन जब पीआईबी फैक्ट चेक ने इस मैसेज की जांच की तो इस पूरे मैसेज को झूठा करार दिया हैं । वायरल मैसेज को लेकर पीआईबी ने आधिकारिक ट्वीट किया जा रहा है कि, इस वायरल मैसेज में किया गया दावा पूरी तरह गलत है।

इसके आगे पीआईबी की टीम का कहना है कि ऐसे मैसेज से दूर रहें, मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं ।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.