ताजा खबर
यश स्टारर टॉक्सिक पोस्टपोन हुई, एक्टर ने शेयर की एक इमोशनल पोस्ट   ||    ईरान में दमन का खौफनाक दौर युद्ध के बीच 21 लोगों को दी गई फांसी, 4000 से अधिक गिरफ्तार; UN ने जताई ग...   ||    एक तस्वीर, एक शुरुआत और 20 साल का सफर: कंगना रनौत ने शेयर किया पोस्ट   ||    मिलिट्री स्कूल से व्हार्टन तक डोनाल्ड ट्रंप की शैक्षणिक यात्रा और नेतृत्व की नींव   ||    ‘धुरंधर’ की ग्लोबल उड़ान: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर अब जापान में मचाएगी धमाल   ||    फैमिली वेकेशन पर निकले बिपाशा-करण और बेटी देवी   ||    लेबनान में भूकंप जैसा धमाका इजरायल ने 450 टन बारूद से उड़ाया हिजबुल्लाह का 2 KM लंबा नेटवर्क, अब ड्र...   ||    दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन पर 'सिग्नलिंग' संकट: इलेक्ट्रॉनिक बोर्ड पर दिखा 129 मिनट का इंतजार, घं...   ||    PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल   ||    टाटा ट्रस्ट्स का बड़ा फैसला! ट्रस्टियों के कार्यकाल में नहीं होगा बदलाव, सरकारी अध्यादेश ने बदली रणन...   ||   

एसबीआई का मैसेज हो रहा वायरल ! आखिर क्यों मांग रहा पैन कार्ड अपडेट , जानिए वायरल मैसेज की सच्चाई !

Photo Source :

Posted On:Friday, September 2, 2022

लोगों को आजकल घर बैठे बैंकिंग सेवाएं मिल रही हैं। यहां आप ऑनलाइन मनी ट्रांसफर, बैलेंस अपडेट, अकाउंट स्टेटमेंट आदि आसानी से कर सकते हैं। इस दौरान बैंकिंग फ्रॉड का भी डर बना रहता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के यूजर्स के लिए पिछले कुछ दिनों से एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसको लेकर अब बैंक की ओर से ही अलर्ट जारी किया गया है। वायरल मैसेज में लिखा है कि प्रिय ग्राहक, आपका एसबीआई योनो अकाउंट आज बंद कर दिया गया है। अभी संपर्क करें और अपना पैन नंबर अपडेट करें। इस संदेश के साथ एक लिंक या फोन नंबर दिया गया है। कई लोग इस मैसेज के झांसे में आ रहे हैं और मैसेज भेजने वालों को अपनी निजी जानकारी दे रहे हैं. लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को फर्जी पाया है


इस मैसेज की भाषा को देखकर ऐसा नहीं लगता कि इसे एसबीआई की ओर से भेजा गया है। साथ ही, ये संदेश निजी फ़ोन नंबरों से आते हैं जिनका आधिकारिक तौर पर बैंकिंग क्षेत्र द्वारा उपयोग नहीं किया जाता है। पीआईबी ने ग्राहकों को सचेत करते हुए कहा है कि एसबीआई की ओर से ऐसा कोई संदेश नहीं भेजा गया है। अगर आपको ऐसा कोई मैसेज आता है तो उस पर विश्वास न करें।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.