ताजा खबर
Jr NTR का ‘NTRNeel’ से फर्स्ट लुक आउट   ||    ‘पति पत्नी और वो 2’ के सेट पर आयुष्मान, सारा, वामिका और रकुल सांग शूट करते नजर आये   ||    ‘जेलर 2’ की शूटिंग पूरी, रजनीकांत के मुथुवेल पांडियन की वापसी पर फैंस का जश्न शुरू   ||    ‘आवारापन 2’ का इमोशनल रिटर्न—इमरान हाशमी ने पोस्टर्स के साथ रिलीज़ डेट की कन्फर्मेशन से बढ़ाया एक्सा...   ||    बिना गोली चलाए चीन की मास्टरस्ट्रोक जीत ईरान-अमेरिका युद्ध से जिनपिंग को मिले 4 बड़े फायदे   ||    भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर वाशिंगटन में मंथन, जल्द मिल सकती है खुशखबरी   ||    यूपी में खिलेगा कमल, सपा का 'टोपी' वाला ढोंग खत्म: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का अखिलेश यादव पर तीखा ...   ||    महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||   

१८ हजार रु की सरकारी नौकरी अनपढ़ व्यक्ति को भी मिल रही है ? जानिए सच |

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 27, 2021

सोशल मीडिया पर "अनपढ़ व्यक्ति को हर महीने १८ हजार रुपए की सैलरी पर नौकरी मिल रही है" इस तरह का मैसेज वायरल हो रहा है। मैसेज में दावा किया जा रहा है कि निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। मैसेज के साथ में भारत सरकार की तस्वीर भी लगाई गई है। हालांकि मैसेज झूठा है। साल २०२० में ही PIB ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि ये वायरल मैसेज फेक है। लेकिन एक साल बाद फिर से ये मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

“बेरोजगार हैं तो आज ही भर लें ये फॉर्म। वेतन १८००० रुपए से ३२००० रु हर माह। एक परिवार एक नौकरी योजना। निशुल्क आवेदन फॉर्म भरें। शैक्षणिक योग्यता में लिखा गया है कि अनपढ़ को १८ हजार रु. ८वीं पास को २८ हजार रु और १०वीं पास को ३२ हजार रुपए दिए जाएंगे " ऐसा मैसेज में लिखा गया है |
ये मैसेज इससे पहले भी कई बार वायरल हो चुका है। पड़ताल में पता चला है कि PIB ने पहले ही साफ कर दिया है कि ये झूठा मैसेज वायरल हो रहा है।

पीआईबी ने लिखा वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार कि “एक परिवार एक नौकरी योजना” के अनुसार हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह दावा झूठा है। केंद्र सरकार कि ऐसी कोई भी योजना नहीं है।



मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.