ताजा खबर
महिला आरक्षण पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, CM योगी बोले कांग्रेस और सपा का चेहरा अलोकतांत्रिक   ||    तेल की जंग में तेहरान की ललकार! प्रतिबंधों पर दी बड़ी धमकी; ‘ईरानी तेल रुका तो दुनिया को भुगतने होंग...   ||    IPL 2026: स्टार गेंदबाजों से सजी मुंबई इंडियंस की 'पेस बैटरी' हुई फेल, आंकड़ों में सबसे फिसड्डी   ||    विशाल भारद्वाज ने जयदीप अहलावत को बताया “आज का सबसे बेहतरीन एक्टर, इवेंट में हुआ बड़ा खुलासा   ||    अजय देवगन का इमोशनल पोस्ट वायरल: बेटी न्यासा देवगन को जन्मदिन की बधाई दी   ||    WWE WrestleMania 42 नाइट-2: रोमन रेंस बने नए वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन; ब्रॉक लैसनर ने संन्यास के दिए स...   ||    ‘राजा शिवाजी’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    कूटनीति पर मंडराया खतरा: ईरान ने अमेरिका पर लगाया 'विश्वासघात' का आरोप, पाकिस्तान की शांति पहल के बी...   ||    अनिल कपूर स्टारर 24 के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज़ हुआ   ||    पति पत्नी और वो 2 टीज़र रिलीज़   ||   

फिल्म रिव्यु - Goodbye



अमिताभ बच्चन की ये फिल्म देखने के बाद आप अपने घर जाकर अपने माता-पिता को गले लगा लेंगे और....


Posted On:Thursday, October 13, 2022


अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना, नीना गुप्ता, की फिल्म गुडबॉय सिनेमाघरों में 7 अक्टूबर 2022 को रिलीज हो गयी है। सिनेमाघरों के खुलने के बाद से ही सिनेमा प्रेमी एक फैमिली ड्रामा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और फेस्टिव सीजन के कारण फैंस को गुडबाय से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म इन सभी उम्मीदों पर खरी भी उतर रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

अमिताभ और नीना गुप्ता के चार बच्चे हैं जो अलग अलग सेटल हैं. नीना की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है और फिर अमिताभ किस तरह से अपने बच्चों को पत्नी के अंतिम संस्कार पर बुलाते हैं और वो बच्चे क्या वाकई में अपने परिवार से प्यार करते हैं. यही फिल्म की कहानी है. जहां वकील बनी तारा यानि रश्मिका मंदाना को रीति रिवाजों से परहेज है जैसे मौत के बाद नाक में रुई क्यों डाली जाती है और पैरों को बांधा क्यों जाता है. तो वहीं पवेल गुलाटी अपने काम और जिंदगी में ही मस्त है. मां के अंतिम यात्रा में भी airpod कान से उतरते नहीं हैं और फोन पर काम चलता रहता है. एक बेटा दुबई में फंस गया है और अमिताभ ये सुन लेते हैं कि मां की मौत की खबर सुनने के बाद ये बटर चिकन खा रहा है. वहीं एक बेटा पहाड़ों पर घूमने गया है और वो तब आता है जब मां का अंतिम संस्कार हो चुका होता है. कहानी साइंस और आस्था से जुड़े कई सवाल उठाती है.

कैसी है फिल्म में एक्टिंग?

अमिताभ बच्चन ने शानदार काम किया है. अमिताभ की एक्टिंग वो वैसे भी रिव्यू नहीं किया जा सकता. वो अपने किरदार में पूरी तरह से फिट हैं. रश्मिका मंदाना को पुष्पा की श्रीवल्ली के बाद मॉर्डन कैरेक्टर में देखकर अच्छा लगता है. रश्मिका रीति रिवाजों को सवाल उठाती हैं. उनका लॉजिक मांगती हैं. रश्मिका ने हिंदी डबिंग अच्छी की है. हालांकि कहीं कहीं साउथ एक्सेंट आ जाता है लेकिन तब भी वो दिल जीतने में कामयाब रहती हैं. मेरे लिए इस फिल्म को देखने की एक बड़ी वजह रश्मिका रहीं क्योंकि वो फ्रेश लगती है. उनमें नयापन नजर आता है. पवेल गुलाटी ने अच्छा काम किया है. काम के चक्कर में परिवार के बीच बैलेंस बैठाने वाला ये किरदार उन पर सूट भी किया है. बाकी के किरदार भी ठीक हैं.

क्यों देखें फिल्म

गुडबाय हंसाती है, रुलाती है और एक परिवार में रिश्तों के गहराइयों को बेहद बेहतरीन ढंग से समझाती हैं। फिल्म में ऐसे कई पल हैं जो ये आपको ये सोचने पर मजबूर कर देगी कि जिंदगी बेहद छोटी है। फिल्म देखने के बाद आप अपने घर जाकर अपने माता-पिता को गले लगा लेंगे। फिल्म में कई पल है जो आपको हंसाएंगे और आखें भी नम हो जाएगी।


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.